हेल्थ

Covid-19 Prevention : कोरोना से रहना चाहते हैं दूर? इन चीजों से आज ही बना लें दूरियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2023, 12:53 AM IST

Covid-19 Prevention : कोरोना से बचने के लिए अपने खानपान और लाइफस्टाइल पर ध्यान देने की जरूरत है। खासतौर पर सर्दियों में इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है। ऐसे में कोरोना के अटैक का खतरा रहता है। इसके अलावा आपके द्वारा अनहेल्दी चीजों के सेवन से भी कोरोना के अटैक का खतरा बढ़ सकता है। आइए जानते हैं कोरोना से बचने के लिए किन चीजों से दूरी बनाएं?

Image

कोरोना से बचाव के लिए इन चीजों से हो जाएं दूर

KEY HIGHLIGHTS
  • कोरोना से बचना है तो शराब को कहे न
  • मैदा आपकी इम्यूनिटी को करता है कमजोर
  • धूम्रपान फेफड़ों को ही नहीं इम्यून सिस्टम को भी करता है प्रभावित

Covid-19 Prevention: कोरोना के नए वैरिएंट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। चीन के अलावा दुनियाभर के कई देशों में कोविड-19 के नए वैरिएंट बीएफ.7 का आतंक फैला हुआ है। ऐसे में भारत के लोगों को भी कोरोना से सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप कोरोने से बचना चाहते हैं तो अपनी इम्यून पावर को बूस्ट करें। इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए अपने खानपान का ध्यान देने की जरूरत होती है। हम में से अधिकतर लोग ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जिससे इम्यूनिटी कमजोर होती है। ऐसे में कोरोना के अटैक का डर अधिक रहता है। आइए जानते हैं कोरोना से बचने के लिए किन चीजों से बनाएं दूरी?

कोरोना से रहना है सुरक्षित, इन चीजों से बनाएं दूरी

मैदा न खाएं

मैदा रिफाइंड फूड होता है, जिसका सेवन आपके शरीर के लिए घातक होता है। अगर आप अपनी इम्यूनिटी पावर को बूस्ट करना चाहते हैं तो मैदा से बनी चीजों का सेवन करने से दूरी बनाएं। इसके सेवन से आपका लिवर भी डैमेज होता है। साथ ही आंतों को भी नुकसान पहुंच सकता है।

ठंडी चीजें भूलकर भी न खाएं

सर्दियों में कई तरह के संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। ऐसे में इस सीजन में इम्यूनिटी पावर बूस्ट करने की जरूरत है। इसके साथ ही कोरोने के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर करना जरूरी है। अगर आप कोरोना से बचना चाहते हैं तो ठंडी चीजों से दूरी बनाएं। ठंडी चीजों का अधिक मात्रा में सेवन करने से इम्यूनिटी काफी कमजोर होने लगती है, जिसकी वजह से कोरोना के अटैक का डर रहता है।

धूम्रपान

धूम्रपान न सिर्फ आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि यह आपके आसपास रहने वाले लोगों को भी प्रभावित कर सकता है। इसके सेवन से आपके फेफड़े कमजोर होते हैं। साथ ही यह इम्यूनिटी को भी कमजोर करता है। अगर आप बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच खुद को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो धूम्रपान से आज ही दूरी बना लें।

शराब को कहें न

शराब किसी भी स्थिति में स्वास्थ्य के लिए हेल्दी नहीं मानी जाती है। इसके सेवन से आपके फेफड़े, लिवर डैमेज हो सकते हैं। इसके साथ ही शराब आपकी इम्यूनिटी को भी कमजोर करती है। अगर आप कोरोना जैसे घातक संक्रमण से बचना चाहते हैं तो शराब से दूरी बनाएं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article