हेल्थ

Amla Use: बहुत काम का है आंवला, लेकिन इन लोगों को बनानी चाहिए इससे दूरी

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2022, 10:17 PM IST

Amla : शरद ऋतु में आंवले को शरीर के लिए सुपर फूड माना गया है। बता दें कि, आंवला विटामिन सी से लबरेज होने के समेत आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बाेहाइड्रेट और फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्वों का भंडार है। मधुमेह, हाइपर एसिडिटी, ब्लीडिंग डिसऑर्डर समेत डिहाइड्रेशन की समस्या वाले लोगों को भी आंवले का प्रयोग करने से बचना चाहिए।

Image

सेहत का रखवाला आंवला सुपर फॅड पर ये लोग इससे बचें। प्रतीकात्मक तस्वीर

KEY HIGHLIGHTS
  • सर्जरी से पहले भूलकर भी ना खाएं आंवला
  • ब्लीडिंग डिसऑर्डर है तो आंवले से परहेज करना चाहिए
  • हाइपर एसिडिटी वाले लोगों को आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए

Amla : आंवला सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यही वजह है कि, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोग सर्दियों में लोगों को आंवले का सेवन करने की सलाह देते हैं। शोध के आए नतीजों के मुताबिक शरद ऋतु में आंवले को शरीर के लिए सुपर फूड माना गया है। बता दें कि, आंवला विटामिन सी से लबरेज होने के समेत आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बाेहाइड्रेट और फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्वों का भंडार है।

ये सभी तत्व मानव शरीर के लिए किसी भी सुपर फूड से कम नहीं हैं। सनद रहे कि, गुणों की खान आंवला आपकी सेहत सुधारने के बजाय बिगाड़ भी सकता है। इसके सेवन से पहले जान लें कि, किन लोगों को आंवले से दूरी बना लेनी चाहिए। ताकि उनकी सेहत मुफीद रहे। किन लोगों को किन परिस्थितियों में आंवले के नजदीक नहीं जाना चाहिए आइए जानते हैं।

अगर आपको है ये दिक्कत तो आंवले से दूर रहें

बता दें कि, आंवला ह्यूमन बॉडी में रक्त के थक्के बनने से रोकता है। ऐसे में अगर किसी को ब्लीडिंग डिसऑर्डर है तो आंवले से परहेज करना चाहिए। अगर इसका सेवन किया तो फिर आपको ब्लीडिंग डिसऑर्डर की प्रोब्लम हो सकती है। वहीं हाइपर एसिडिटी की समस्या वाले लोगों को आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए। इसकी वजह है आंवले में विटामिन सी की अधिक मात्रा होना, जो कि एक तरह से प्राकृतिक एसिड होता है। जिनकी त्वचा रूखी और बेजान होती है, उनका आंवले से दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। वहीं डिहाइड्रेशन की समस्या वाले लोगों को भी आंवले का प्रयोग करने से बचना चाहिए। इसके अलावा त्वचा पर चकते सहित इचिंग की समस्या वाले लोगों को भी आंवले से सुरक्षित दूरी बना लेनी चाहिए। अन्यथा आपकी समस्या और बढ़ सकती है।

सर्जरी से पहले भूलकर भी ना खाएं आंवला

विशेषज्ञों के मुताबिक अगर आपकी सर्जरी होनी है तो इससे पहले भूलकर भी आंवला ना खाएं। बता दें कि, आंवले में रक्त को पतला करने की क्षमता होती है। जिसके चलते रक्त स्त्राव की समस्या हो सकती है, जिसके चलते मल्टी ऑर्गन डिसफंक्शन भी हो सकते हैं। ब्लड शुगर के रोगियों को भी आंवले के सेवन से बचना चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक क्योंकि आंवले में ब्लड शुगर का लेवल घटाने की खासियत होती है। जिसके चलते मधुमेह के रोगियों के शरीर में रक्त शर्करा का स्तर घट सकता है। इसकी वजह है कि, मधुमेह के रोगी इंसुलिन अथवा अन्य दवाएं लेते हैं। ऐसे में आंवले के सेवन से ब्लड शुगर लेवल कम य ज्यादा हो सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article