Corona Cases In India : हमारे देश के साथ दुनिया के कई और देशों में एक बार फिर से कोरोना वायरस की आहट सुनाई दे रही है। साल 2019 में सामने आया ये खतरनाक वायरस लाखों लोगों को अपना शिकार बना चुका है। यही कारण है कि देश में इस वायरस के कारण काफी चिंता का माहौल एक बार फिर से बन गया है। हालांकि देश में अभी केवल 200-300 मामले ही सामने आए हैं, लेकिन कोरोना के नए वेरिएंट ने लोगों की चिंता को काफी बढ़ा दिया है। इस वायरस की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए हमने बात की शारदा हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन डॉ. श्रेय श्रीवास्तव से...
कितना खतरनाक है नया वेरिएंट और क्या हैं इसके लक्षण?
डॉ. श्रेय श्रीवास्तव, बताते हैं कि कोरोना का एक नया वेरिएंट इस समय तेजी से फैल रहा है। JN.1 नाम के इस वेरिएंट की गंभीरता इतनी है कि ये काफी तेजी से एक दूसरे में फैलता है। हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ज्यादातर मामलों में काफी हल्के लक्षण सामने आ रहे हैं। जिसमें हॉस्पिटल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ती है। वहीं नए वेरिएंट के लक्षणों की बात करें तो साधारण सर्दी-जुकाम, गले में खराश, बुखार, खांसी, नाक बहना और थकान हैं। वहीं कुछ लोगों को सिरदर्द और हल्की सांस की शिकायत भी हो सकती है। कोरोना के पहले वेरिएंट की तरह स्वाद और गंध न आने की शिकायत इस वेरिएंट में नहीं देखी जा रही है।

Corona Virus
किसको है ज्यादा खतरा?
डॉ. श्रेय श्रीवास्तव, कहते हैं कि ये नया वेरिएंट उन सभी लोगों को प्रभावित कर सकता है, जो कमजोर इम्यूनिटी वाले है और जिन्होंने वैक्सीनेशन नहीं कराया है। इसलिए इस वेरिएंट का खतरा बुजुर्गों और छोटे बच्चों में ज्यादा है। हालांकि अभी तक आए ज्यादातर मामले बिना किसी लक्षण के देखने को मिले हैं।
नए वेरिएंट पर कितनी असरदार है वैक्सीन?
देश में अधिकतर लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए अपना वैक्सीनेशन पूरा करा लिया है। लेकिन वैक्सीनेशन कोरोना के इस नए वेरिएंट से कितना बचाव करता है। इसका जवाब देते हुए डॉ. श्रेय श्रीवास्तव, कहते हैं कि वैक्सीन लगवा चुके लोगों का संक्रमण का खतरा काफी कम है। लेकिन फिर भी सावधानी जरूर रखनी चाहिए। वैक्सीन लेने से वायरस से संक्रमण में आने वाले गंभीर लक्षणों का खतरा टल जाता है।

Corona Virus Prevention Tips
कोरोना से बचाव के उपाय - Prevention Tips From Corona
- कोरोना से बचाव के लिए भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
- घर से बाहर निकलते समय हमेशा मास्क का इस्तेमाल करें।
- अपने हाथों को बार-बार साबुन या सैनिटाइजर से साफ करें।
- किसी भी तरह का लक्षण दिखने पर घर में रहे और डॉक्टर से संपर्क करें।
- अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए बैलेंस डाइट लें और एक्सरसाइज जरूर करें।

Corona Cases in India
क्या फिर से वापस आ रहा है कोरोना?
इस सवाल का जवाब देते हुए डॉ. श्रेय श्रीवास्तव कहते हैं, कि अभी तक के मामलों को देखते हुए कोरोना की गंभीरता को बहुत अधिक नहीं माना जा सकता है। हालांकि नया वेरिएंट काफी संक्रामक है। इसलिए इससे बचाव करना ही सबसे अच्छा है। और कोरोना फिर से वापस आ रहा है अभी इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है?
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
