हेल्थ

बरसात का मौसम अपने साथ लाता है ये आम बीमारियां, साथ ही जानें इनसे बचाव के कारगर उपाय

Monsoon Health Tips : बरसात के मौसम में कई तरह की मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है, जिससे आपको परेशान होना पड़ सकता है। यदि आप मानसून में होने वाले रोगों से परेशान हैं, और इससे छुटकारा पाने का कोई कारगर उपाय तलाश रहे हैं, तो ये लेख आपके लिए है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

monsoon disease (Photo - Canva)

Monsoon Health Tips : बरसात का मौसम गर्मी में ठंडक वाली राहत लेकर आता है। लेकिन ये राहत अपने साथ सेहत के लिए आफत भी लेकर आती है। क्योंकि इस समय कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। मानसून के मौसम में वातावरण में नमी और गंदगी बढ़ जाती है, जिससे तरह-तरह के बैक्टीरिया और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। ऐसे में यदि सावधानी न बरती जाए तो सेहत को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं बरसात में होने वाली आम बीमारियां और उनके बचाव के कारगर घरेलू उपाय।

डेंगू-मलेरिया

बरसात में डेंगू-मलेरिया जैसे रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है। क्योंकि इस सीजन में मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है। जिससे बचाव के लिए जरूरी है, कि आपके आसपास मच्छरों को आने से रोका जाए। इसके लिए आप अपने आसपास पानी न जमा होने दें, मच्छर दानी और रिपेलेंट आदि का इस्तेमाल करें। घर से बाहर निकलते समय शरीर को ढक कर रखें।

टाइफाइड

मानसून के मौसम में टाइफाइड जैसे रोग का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। क्योंकि इस मौसम में पानी में बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाता है। जिससे टाइफाइड रोग होता है। इसके लक्षणों की बात करें तो तेज बुखार, कमजोरी, सिरदर्द आदि शामिल हैं। जिससे बचाव के लिए आप पानी को हमेशा उबालकर इस्तेमाल करें और खुले में रखे खाने का सेवन न करें।

स्किन इंफेक्शन

बरसात में आपको त्वचा रोगों का खतरा भी हो सकता है। बरसात का गीलापन आपके लिए फंगल इंफेक्शन जैसे त्वचा रोगों की वजह बन जाता है। जिससे बचाव के लिए आप भीगे हुए कपड़े देर तक न पहनें। शरीर को सूखा और साफ सुथरा रखें और एंटीफंगल पाउडर या क्रीम का इस्तेमाल करें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article