हेल्थ

Brain Stroke: सर्दियों में रहता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा, इस तरह रखें खुद को सुरक्षित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2023, 07:58 AM IST

Brain Stroke: सर्दियों में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा काफी ज्यादा बढ़ता है, इसका कारण गिरता तापमान और शारीरिक एक्टिविटी में कमी हो सकती है। ऐसे में ब्रेन खतरे से बचाव के उपायों को अपनाना बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं ब्रेन स्ट्रोक के खतरे से बचने के लिए क्या करें?

Image

सर्दियों में ब्रेन स्ट्रोक के खतरे को कैसे करें कम

KEY HIGHLIGHTS
  • शराब और धूम्रपान से दूरी बनाना है जरूरी
  • सर्दियों में खुद को रखें एक्टिव
  • सर्दियों में ब्रेन स्ट्रोक से बचने के लिए बैलेंस डाइट का करें चुनाव

Brain Stroke: सर्दियों में तापमान काफी ज्यादा कम होता है, जिसकी वजह से कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है। ऐसे में सर्दियों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत होती है। खासतौर पर इस सीजन में हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर और ब्रेन स्ट्रोक जैसी बीमारी होने की संभावना अधिक होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में हर 3 मिनट में 1 व्यक्ति ब्रेन स्ट्रोक की चपेट में आता है। सर्दियों में अन्य मौसमों की तुलना ब्रेन स्ट्रोक का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में सर्दियों में आपको अपने शरीर को स्वस्थ रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं सर्दियों में ब्रेन स्ट्रोक के खतरे से बचने के लिए क्या करें?

सर्दियों में ब्रेन स्ट्रोक से बचने के लिए क्या करें?

सर्दियों में ब्रेन स्ट्रोक के खतरे से बचने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल को बेहतर करने की जरूरत है। आइए जानते हैं इस बारे में-

फिजिकल एक्टिविटी

सर्दियों में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा काफी ज्यादा रहता है। इसका कारण फिजिकल एक्टिविटी में कमी भी हो सकती है। ऐसे में सर्दियों में अपनी फिजिकल एक्टिविटी को बनाए रखें। फिजिकल एक्टिविटी की वजह से शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जिसकी वजह से ब्रेन स्ट्रोक के खतरे से बच सकते हैं।

हेल्दी डाइट है जरूरी

अनहेल्दी डाइट की वजह से भी ब्रेन स्ट्रोक का खतरा रहता है। ऐसे में अपने आहार को बैलेंस करें। इसके लिए अपनी डाइट में साबुत अनाज, फल, सब्जियां, नट्स, हेल्दी फैट, बीजों इत्यादि को शामिल करें। यह आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए बेहतर हो सकता है।

तनाव से बचें

सर्दियों में स्ट्रेस बढ़ने का भी खतरा रहता है। ऐसे में ब्रेन स्ट्रोक बढ़ने की संभवाना भी बढ़ जाती है। अगर आप ब्रेन स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से बचना चाहते हैं तो स्ट्रेस को मैनेज करें। इसके लिए योग करें, ध्यान रखें, लोगों के साथ मिले-जुलें। ऐसा करने से तनाव कंट्रोल में रहेगा।

एल्कोहल और धूम्रपान

एल्कोहल और धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हेल्दी नहीं माना जाता है। इससे कई तरह की परेशानियां बढ़ सकती है। इन परेशानियों में ब्रेन स्ट्रोक भी है। अगर आप ब्रेन स्ट्रोक से बचना चाहते हैं तो एल्कोहल और धूम्रपान से दूरी बनाकर रखें। इसके साथ ही रोजाना योग, व्यायाम और प्राणायाम करें।

स्ट्रोक के खतरे से बचने के लिए सिर दर्द को गंभीरता से लें। सर्दियों में कुछ समय के लिए धूप में जरूर बैंठें। गर्म कपड़े पहनें। माइग्रेन से ग्रसित हैं तो समय पर चिकित्सक से सलाह लें। यह आपके बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article