Diabetes Diet For Winter: सर्दियों में लोग कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं, जिसकी वजह से इस सीजन में डायबिटीज की समस्याएं बढ़ने का खतरा रहता है। ऐसे में डायबिटीज मरीजों को अपना खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। अगर आपको पहले से डायबिटीज है, तो इसे मैनेज करके रखना आपके लिए बहुत ही जरूरी होता है, ताकि समस्याओं को बढ़ावा न मिल सके। सर्दियों में अगर आप डायबिटीज को कंट्रोल करना चाहते हैं तो कुछ स्पेशल आहार का सेवन कर सकते हैं, जिससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं कुछ खास आहार के बारे में-
ठंड में डायबिटीज रोगी क्या खाएं?
सर्दियों में डायबिटीज मरीजों को अपना विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस सीजन में आपको अपने आहार में हेल्दी चीजों को शामिल करने की आवश्यकता है, जैसे-
रागी का करें सेवन
सर्दियों में अगर आप डायबिटीज की परेशानियों को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो रागी का सेवन करें। रागी में मौजूद गुण डायबिटीज को कंट्रोल कर सकता है। यह प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स और कार्बोहाइड्रेट का काफी अच्छा स्त्रोत है, जिसकी मदद से डायबिटीज को मैनेज करने में मदद मिल सकती है।
पालक है हेल्दी
सर्दियों में कई तरह की साग और सब्जियां आपको आसानी से मिल जाती हैं। ऐसे में अगर आप डायबिटीज को मैनेज करना चाहते हैं तो पालक को अपने आहार में शामिल करें। पालक में मौजूद फोलिक एसिड और फोलेट डायबिटीज की समस्याओं को कंट्रोल कर सकता है। साथ ही आपके ब्लड प्रेशर को भी मैनेज करता है।
गुड़ खाएं
सर्दियों में गुड़ का सेवन काफी लाभकारी माना जाता है। दरअसल, गुड़ की तासीर गर्म होती है, जो ठंड में होने वाली समस्याओं से बचाव कर सकता है। अगर आप डायबिटीज मरीज हैं, तो चीनी के बजाय गुड़ का सेवन करें। यह आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन है। साथ ही यह पाचन को भी दुरुस्त कर सकता है।
अश्वगंधा है लाभकारी
अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसका सेवन आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए हेल्दी माना जाता है। डायबिटीज में अश्वगंधा का सेवन हेल्दी होता है। यह स्ट्रेस, नींद में परेशानी और ब्लड शुगर की समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद करता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
