हेल्थ

Hiraba Health Secret: 100 साल की थीं पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन, ये है उनकी सेहत का राज

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 30, 2022, 08:24 AM IST

Heeraben Health Secret: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का आज सुबह 3.30 बजे निधन हो गया है। 100 वर्ष की आयु में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा स्वस्थ थीं और अपने काम खुद किया करती थीं।

Image

Hiraba Health Secret: 100 साल की थीं पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन, ये है उनकी सेहत का राज

Hiraba Health Secret: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का आज सुबह 3.30 बजे निधन हो गया है। पीएम की मां हीराबेन यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती थी और यहां उनका इलाज चल रहा था। उनकी आयु 100 वर्ष की थी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि કામ કરો બુદ્ધિથી, જીવન જીવો શુદ્ધિથી यानि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।

100 वर्ष की आयु में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा (Heeraben Health Routine) स्वस्थ थीं और अपने काम खुद किया करती थीं। उनकी सेहत और फिटनेस का राज क्या था, ये हर कोई जानना चाहता है। हीराबा सालों से अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ गांधीनगर में रहती थीं। वह अपने घर में बिना किसी सहारे के चलती थीं और अपने घर का सारा काम खुद करती थीं। निधन से कुछ दिन पहले ही वह बीमार हुईं।

हीराबेन का डाइट प्लान (Heeraben Diet Plan)

हीराबा बाहर का कुछ नहीं खाती थीं। वह केवल घर का खाना ही खाती थीं। उनके खाने में खिचड़ी, दाल, चावल होता था। उन्हें मीठे में लपसी काफी पसंद थी। जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जन्मदिन के मौके पर हीराबा से आर्शीवाद लेने जाते थे तो वह उनका मुंह भी मिश्री और लपसी से मीठा कराती थीं। स्वस्थ जीवन कैसे जीना चाहिए, इसके लिए हीराबा एक परफेक्ट उदाहरण थीं।

यूपी सीएम ने जताया दुख

पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीरोबेन के निधन (Hiraba Dies) पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने दुख जताया है। सीएम योगी ने लिखा- एक पुत्र के लिए मां पूरी दुनिया होती है। मां का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article