हेल्थ

युवाओं में तेजी से बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा, जानें दिल से जुड़ी इस खतरनाक बीमारी के 5 मुख्य कारण

Heart Attack Causes : हार्ट अटैक एक गंभीर समस्या है, जिसके चलते व्यक्ति सीधे मौत के मुंह में चला जाता है। लेकिन इस गंभीर बीमारी का खतरा आज युवाओं में तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में आपको इस जानलेवा बीमारी के कारणों के बारे में जानना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं 5 ऐसे कारण जो हार्ट अटैक की वजह बन सकते हैं।

Image

heart attack cases in youngsters

Photo : iStock

Heart Attack In Hindi : आज युवाओं की जिंदगी में काम के चलते काफी भागदौड़ भरी रहती है। इसके अलावा बदलते लाइफस्टाइल में खराब खानपान और दिनचर्या ने भी लोगों को बीमारियों का शिकार बना दिया है। इसी तरह की दिल से जुड़ी बीमारियों में से एक बीमारी है हार्ट अटैक जो आज तेजी से बढ़ती जा रही है। इसकी गंभीरता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं, कि इससे जान जाने का खतरा बहुत ज्यादा होता है। लेकिन ये खतरनाक बीमारी आज तेजी से किसी भी उम्र के व्यक्ति को अपनी चपेट में ले रही है।

पिछले कुछ सालों से युवाओं में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। बुजुर्गों की बीमारी माना जाने वाला हार्ट अटैक आज युवाओं की जान का दुश्मन बना हुआ है। इसके साथ ही यह सवाल खड़ा हो जाता है, कि युवाओं में यह समस्या क्यों बढ़ती जा रही है? बहुत से लोग हंसते-खेलते या कोई फिजिकल एक्टिविटी करते समय भी हार्ट अटैक के शिकार हो रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे कारण बताने जा रहे हैं, जो हार्ट अटैक की मुख्य वजह हो सकते हैं।

युवाओं में हार्ट अटैक के मुख्य कारण - Causes of Heart Attack in Youngsters

  • फिजिकल एक्टिविटी की कमी और लगातार एक ही जगह पर बैठे रहना हार्ट अटैक का बड़ा कारण है।
  • इसके साथ ही तला हुआ खाना और जंक फूड, फास्ट फूड का बहुत अधिक इस्तेमाल हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ाता है।
  • धूम्रपान की लत हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक बढ़ा देती है।
  • मोटापा जिससे ब्लड प्रेशर की समस्या पैदा होती है हार्ट अटैक का एक बड़ा कारण है।
  • इसके अलावा बिजी लाइफस्टाइल में नींद की कमी भी हार्ट अटैक के खतरे को काफी बढ़ा देती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article