हेल्थ

इन बीमारियों की वजह से बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा, ब्लड प्रेशर के अलावा ये गंभीर बीमारी भी बनती है कारण

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 9, 2023, 11:48 AM IST

Heart attack risk factor: देशभर में हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हार्ट अटैक की वजह से हर उम्र के लोगों की जान जा रही है। इस बीच सिनेमा जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। मलयालम फिल्मों के मशूहर निर्देशक सिद्दीकी इस्माइल की 63 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है।

Image

Heart attack risk factor

Heart attack risk factor: देशभर में हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हार्ट अटैक की वजह से हर उम्र के लोगों की जान जा रही है। इस बीच सिनेमा जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। मलयालम फिल्मों के मशूहर निर्देशक सिद्दीकी इस्माइल की 63 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' का निर्देशन किया था। हार्ट अटैक तब होता हैजब नसों में रुकावट होने लगती है और दिल को पर्याप्त खून नहीं मिल पाता है। हार्ट अटैक का मुख्य कारण खराब लाइफस्टाइल और गलत खान को भी माना जाता है। वहीं कई बीमारियों की वजह से भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। हार्ट अटैक से बचने के लिए बचाव जरूरी है इसलिए आपको हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ाने वाले फैक्टर्स की जानकारी होनी चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी वजह से भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता जा रहा है।

इन वजहों से बढ़ता जा रहा है हार्ट अटैक का खतरा

कोलेस्ट्रॉल

हार्ट अटैक का मुख्य कारण है कोलेस्ट्रॉल लेवल का बढ़ना। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की मुख्य वजह है खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ गया है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने की कोशिश करें। नियमित रूप से व्यायाम करने से भी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है।

डायबिटीज

डायबिटीज इन दिनों एक आम बीमारी बन चुकी है। इसकी वजह से भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी फूड्स का सेवन करें।

हाई ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर की वजह से भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। ब्लड प्रेशर बढ़ने पर दिल को काम करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। दिल की मांसपेशियों पर प्रेशर पड़ने की वजह से भी हार्ट अटैक होता है। ऐसे में बीपी कंट्रोल करने के लिए नियमित व्यायाम, कम शराब, वजन में संतुलन, कम नमक और कम फैट वाले आहार का सेवन करें।

मोटापा

खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से कई लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। मोटापा कई बीमारियों का घर है। मोटापा बढ़ने से कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ता है। ऐसे में हेल्दी डाइट और वर्कआउट के जरिए मोटापा कंट्रोल करें।

तनाव

तनाव की वजह से भी दिल का दौड़ा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में तनाव दूर करने के लिए योग, मेडिटेशन करें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article