हेल्थ

Black Grapes VS Green Grapes: काला या हरा? सेहत के लिए कौन सा अंगूर है ज्यादा फायदेमंद

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 27, 2023, 07:48 AM IST

Black Grapes VS Green Grapes Benefits: अंगूर खाना पसंद है लेकिन मन में सवाल है कि काला अंगूर ज्यादा फायदेमंद है या हरा, तो हम आपकी मुश्किल आसान कर देते हैं। आज हम आपको बताएंगे काले और हरे अंगूर के फायदे।

Image

Black Grapes VS Green Grapes: काला या हरा? सेहत के लिए कौन सा अंगूर है ज्यादा फायदेमंद

Black Grapes VS Green Grapes Benefits: अंगूर खाना पसंद है लेकिन मन में सवाल है कि काला अंगूर ज्यादा फायदेमंद है या हरा? अंगूर अधिकांश लोगों को पसंद होता है और गर्मियों में तो ये रामबाण है। अंगूर शरीर में पानी की पूर्ति करता है और सेहत को कई तरह के लाभ पहुंचाता है। विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं। आज हम आपको बताएंगे काले और हरे अंगूर के फायदे।

काले अंगूर के फायदे

काले अंगूर को कॉनकॉर्ड अंगूर के नाम से भी जाना जाता है। कॉनकॉर्ड अंगूर विटामिन C, विटामिन K और फाइबर का अच्छा सोर्स माने जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण इनमें रेस्वेराट्रोल भी मिलता है। रेस्वेराट्रोल एंटी-कैंसर और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से युक्त होता है। वहीं दिल की सेहत का भी ख्याल रखता है। काले अंगूर में नेचुरल शुगर होता है, जिसे फ्रुक्टोज कहा जाता है। ये शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है।

हरे अंगूर के फायदे

हरे अंगूर विटामिन C और विटामिन K के साथ-साथ फाइबर और पोटेशियम भी भरपूर मात्रा होती है जो शरीर को एक नहीं दर्जनों लाभ देती है। इसमें ग्लूकोज और फ्रुक्टोज जैसे नेचुरल शुगर होते हैं जिनसे शरीर को ऊर्जा मिलती है। हरे अंगूर में मौजूद कैटेचिन नाम का एक कंपाउंड दिल की बीमारी से दूर रखता है। वहीं इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-कैंसर गुणों से भरपूर हैं।

कौन सा अंगूर ज्यादा फायदेमंद

कैलोरी इनटेक के लिहाज से हरे अंगूर खाने चाहिए। हालांकि दोनों प्रकार के अंगूर सेहत के लिए गुणकारी हैं। दोनों ही तरह के अंगूर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अंगूर टीबी, कैंसर और ब्लड-इंफेक्शन जैसी बीमारियों में फायदेमंद होता है। अंगूर आंखों की रोशनी बढ़ाने में लाभकारी है और हड्डियों को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। अंगूर का सेवन करने से थकान दूर होती है और इसके नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article