हेल्थ

Weight Gain Superfoods: दुबले-पतले लोग न हों अब निराश, आज ही डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड; 2 हफ्ते में दिखने लगेगा असर

Weight Gain Superfoods: अगर आप भी दुबलेपन की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप अपनी डाइट में ऐसी कौन सी चीजें शामिल करें, जिनसे आप अपना वजन बढ़ा पाएंगे।

Image

Weight Gain Superfoods: दुबले-पतले लोग न हों अब निराश, आज ही डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड।

Weight Gain Superfoods: हमारे आसपास कई लोग ऐसे होते हैं जो मोटापे (Obesity) से परेशान होते हैं, तो कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दुबलेपान से परेशान हैं। कोई मोटा होना चाहता है तो पतला। दुबलेपन से परेशान लोगों का मजाक भी उड़ाया जाता है। हालांकि वह काफी कोशिश करते हैं कि वह अपना वजन बढ़ा (Weight Gain) लें, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद ये नहीं हो पाता है। अगर आप भी दुबलेपन का शिकार हैं और अपना वजन (Weight Increase) बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आज ये खबर आपके काफी काम की है। दरअसल आज हम आपको बताएंगे कि आप अपनी डाइट में ऐसी कौन सी चीजें (Weight Gain Best Superfoods) शामिल करें, जिससे आप अपना वजन बढ़ा पाएंगे।

मोटा होने के लिए दुबले-पतले लोग जरूर खाएं ये सुपरफूड (Weight Gain Superfoods)

चावल

चावल सफेद या भूरा चावल, दोनों कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं। साथ ही आलू और शकरकंद शामिल करने से आपको वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

दूध

दूध में आवश्यक खनिज, विटामिन और कैल्शियम होते हैं। दूध पीने से मांसपेशियों के निर्माण और वजन बढ़ाने में मदद कर सकता है। साथ ही दूध मांसपेशियों की ताकत को भी बढ़ाता है।

साबुत अनाज की रोटी

साबुत अनाज कार्ब्स का एक बड़ा सोर्स है। वजन बढ़ाने के लिए कार्ब्स आवश्यक हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आप दुबले-पतले शरीर से मोटे हो जाएं तो आपको साबुत अनाज की रोटी खानी चाहिए।

एवोकाडो

जब हेल्दी फैट की बात आती है तो एवोकाडो को कोई मात नहीं दे सकता। एवोकाडो कैलोरी से भरपूर है और बहुत कम समय में आपका वजन बढ़ाने में मदद कर सकता है।

पनीर

पनीर में फैट और कैलोरी होती है, जो स्वस्थ वजन बढ़ाने के लिए अच्छा काम करती है।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article