Best Protein Rich Foods For Women: 35 की उम्र के बाद ज्यादातर महिलाओं को थकान, कमजोरी और मसल्स पेन जैसी दिक्कतें महसूस होने लगती हैं। इसकी एक बड़ी वजह होती है शरीर में प्रोटीन की कमी। प्रोटीन हमारे शरीर की बेसिक जरूरतों में से एक है, जो न सिर्फ मसल्स को मजबूत रखता है, बल्कि हड्डियों, स्किन, बाल और हार्मोन बैलेंस में भी अहम भूमिका निभाता है। अगर आप चाहती हैं कि उम्र बढ़ने के साथ भी शरीर एनर्जेटिक और फिट बना रहे, तो अपने खाने में कुछ खास हाई प्रोटीन फूड्स को जगह देना जरूरी है। आइए जानते हैं कौन से हैं ये फूड्स और क्यों हैं 35+ महिलाओं के लिए खास।
मसल्स रिकवरी के लिए बेस्ट सोर्स
अंडे को प्रोटीन का पावरहाउस कहा जाता है। इसमें मौजूद एमिनो एसिड मसल्स टिश्यू को रिपेयर और स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करते हैं। खास बात यह है कि उबले अंडे या ऑमलेट के रूप में इसे डाइट में आसानी से शामिल किया जा सकता है। हर सुबह नाश्ते में 1-2 उबले अंडे खाने से दिनभर एनर्जी बनी रहती है और थकान महसूस नहीं होती।
प्लांट बेस्ड प्रोटीन का बेहतरीन जरिया
जो महिलाएं नॉनवेज नहीं खातीं, उनके लिए दालें, राजमा, चना और मूंग जैसी चीजें प्रोटीन का बेस्ट विकल्प हैं। इनमें फाइबर भी होता है जो डाइजेशन को बेहतर बनाता है। खासकर रात के खाने में इनका सेवन शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देता है और नींद भी अच्छी आती है।
हेल्दी स्नैक और मसल्स रिकवरी का साथी
ग्रीक योगर्ट में रेगुलर दही की तुलना में लगभग दोगुना प्रोटीन पाया जाता है। यह शरीर में मसल्स रिपेयर प्रोसेस को तेज करता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है। इसे स्मूदी, फ्रूट बाउल या सीधा स्नैक की तरह भी खाया जा सकता है। खासकर वर्कआउट के बाद इसका सेवन मसल्स स्ट्रेंथ के लिए काफी फायदेमंद है।
हर उम्र की महिलाओं के लिए सुपरफूड
पनीर और टोफू दोनों ही कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर फूड्स हैं, जो 35 की उम्र के बाद महिलाओं के लिए खासतौर पर जरूरी माने जाते हैं। ये न सिर्फ मसल्स हेल्थ को सपोर्ट करते हैं, बल्कि बोन स्ट्रेंथ बढ़ाने में भी मदद करते हैं। रोजाना 100 ग्राम पनीर या टोफू को लंच या डिनर में शामिल करना बहुत फायदेमंद है।
छोटे पैकेट में बड़ा फायदा
इन नट्स और सीड्स में प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। सुबह खाली पेट 5-6 बादाम या दिन में एक टेबलस्पून चिया सीड्स को स्मूदी या दूध में मिलाकर पीने से एनर्जी लेवल बढ़ता है और मसल्स में स्ट्रेंथ बनी रहती है। साथ ही ये स्किन और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं।
नॉनवेज प्रेमियों के लिए प्रोटीन रिच ऑप्शन
अगर आप नॉनवेजिटेरियन हैं, तो चिकन और फिश आपके लिए बेस्ट प्रोटीन सोर्स हैं। ये फूड्स न सिर्फ मसल्स को रिपेयर करते हैं बल्कि आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भी भरपूर होते हैं, जो थकान और हार्मोनल बैलेंस को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।
35 की उम्र के बाद शरीर को पहले जैसी एनर्जी और रिकवरी देने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज काफी नहीं होती, बल्कि सही डाइट लेना भी उतना ही जरूरी है। इन हाई प्रोटीन फूड्स को अपनी रोजमर्रा की डाइट में शामिल करें, ताकि शरीर मजबूत रहे, मसल्स हेल्दी रहें और उम्र बढ़ने के बावजूद थकान या कमजोरी महसूस न हो।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
