हेल्थ

किडनी के सच्चे दोस्त हैं ये 5 फूड, उम्र बढ़ने पर भी नहीं होगा गुर्दों पर ज्यादा असर, डेली डाइट में करें शामिल

Best Foods For Kindney In Hindi: किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको कोई स्पेशल डाइट या रूटीन नहीं, बस कुछ सस्ते फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करने की जरूरत है। जो आपकी किडनी की सफाई करने और फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। चलिए आज जानते हैं ऐसे किडनी के लिए 5 सुपरफूड...

Image

Best Foods For Kindney In Hindi

Best Foods For Kindney In Hindi: किडनी हमारे शरीर की सफाई मशीन है, जो खून से गंदगी और अतिरिक्त पानी निकालती है। लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, गुर्दों पर असर दिखने लगता है और कई बार गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। अच्छी बात ये है कि सही खानपान से किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है। बाजार में ऐसे कई फूड्स हैं जो महंगे नहीं बल्कि बहुत ही सस्ते हैं और आसानी से डेली डाइट में शामिल किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं किडनी के इन प5 सच्चे दोस्तों के बारे में।

किडनी को स्वस्थ रखने वाले फूड - Foods For Healthy Kidneys In Hindi

सेब (Apple)

सेब फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें सोडियम और पोटेशियम की मात्रा भी कम होती है, जिससे किडनी पर बोझ नहीं बढ़ता। आप इसे सुबह नाश्ते में या दिनभर कभी भी खा सकते हैं।

अंगूर (Grapes)

अंगूर स्वादिष्ट होने के साथ-साथ किडनी के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। इससे किडनी की कार्यक्षमता बेहतर बनी रहती है। इसे स्नैक या फ्रूट सलाद में शामिल करना अच्छा विकल्प है।

फूलगोभी (Cauiflower)

फूलगोभी में विटामिन C, फाइबर और डिटॉक्सिफाइंग तत्व पाए जाते हैं। यह किडनी को साफ रखने और शरीर से गंदगी बाहर निकालने में मदद करती है। इसमें पोटेशियम और फॉस्फोरस कम होता है, इसलिए किडनी मरीजों के लिए भी यह बेहतरीन विकल्प है।

पत्ता गोभी (Cabbage)

पत्ता गोभी बहुत ही साधारण सब्जी है लेकिन किडनी हेल्थ के लिए बेहद असरदार है। इसमें फाइबर और फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। इसे आप सलाद, सब्जी या सूप के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं।

लहसुन (Garlic)

लहसुन न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि किडनी के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और गुर्दों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसे रोज़ाना खाने में शामिल करना बेहद आसान है।

पानी (Water)

अगर आप अपनी किडनी को हमेशा हेल्दी रखना चाहते हैं, तो पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है। यह किडनी स्वास्थ्य के लिए सबसे आसान और अच्छा उपाय है। आपको रोज 10-12 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। यह किडनी के लिए वरदान से कम नहीं है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article