हेल्थ

रोजाना 10 हजार कदम चलने से मिलते हैं ये कमाल के फायदे, जानें एक्‍सपर्ट क्या कहते हैं

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 23, 2023, 10:47 AM IST

फिट रहने के लिए चलना यानी वॉक करना कितना जरूरी है। हर किसी के लिए ये मुमकिन नहीं है कि वो जिम में जाकर एक्सरसाइज कर सके लेकिन हर कोई पैदल चल सकता है।

Image

रोजाना 10 हजार कदम चलने के फायदे (Source:istock)

10K Steps A Day Health Benefits: खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से कई लोग इस वक्त मोटापे की समस्या से परेशान हैं। वेट लॉस के लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। लेकिन शायद उन्हें मालूम नहीं है कि फिट रहने के लिए चलना यानी वॉक करना कितना जरूरी है। हर किसी के लिए ये मुमकिन नहीं है कि वो जिम में जाकर एक्सरसाइज कर सके लेकिन हर कोई पैदल चल सकता है। मार्केट में कई तरह की डिवाइस उपलब्ध है जो ये बताता है कि आप एक दिन में कितना वॉक कर रहे हैं। फिटनेस फ्रीक लोग कई बार स्‍टेप्‍स काउंट चैलेंज भी लेते रहते हैं। वॉकिंग फिटनेस ड्रेड बन चुका है। फिट रहने के लिए अब हर कोई वॉक करना पसंद करता है। कई एक्‍सपर्ट्स का मानना है कि पूरे दिन में 10 हजार कदम चलना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। रोजाना 10 हजार कदम यानी 7.6 क‍िलोमीटर चलने से मांसपेश‍ियों की ताकत बढ़ती है, शरीर की ऊर्जा भी बढ़ती है। इसी कड़ी में आज हम आपको रोजाना 10 हजार कदम चलने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

10,000 Steps to burn Calories- 10 हजार कदम चलने से क‍ितनी कैलोरीज बर्न होती हैं?

ये अमुमन हर कोई जानना चाहता है कि कितने कदम चलने पर कितनी कैलोरी बर्न होती है। सिंपल शब्दों में समझें तो 1 हजार कदम चलने से करीब 30 से 40 कैलोरीज बर्न होती हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना 10 हजार कदम चलते हैं, तो आप 300 से 400 कैलोरीज बर्न कर सकते हैं। केवल 10 हजार कदम चलने से वेट लॉस नहीं होगा बल्कि इसके साथ आपको अन्‍य एक्‍सरसाइज और हेल्‍दी डाइट भी लेने की जरूरत होगी।

रोजाना 10 हजार कदम चलने के फायदे

वेट लॉस

अगर आप तेजी से वेट लॉस करना चाहते हैं तो वॉकिंग आपके लिए बेस्ट एक्सरसाइज साबित हो सकता है। रोजाना 10 हजार कदम चल आप हफ्ते में 1 से 2 किलो तक वजन घटा सकते हैं। लेकिन ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप कैसी डाइट ले रहे हैं और किस तरह वॉक कर रहे हैं।

हार्ट के लिए

रोजाना 10 हजार कदम चलने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। अगर आप रोजाना वॉक करते हैं तो इससे हार्ट अटैक का खतरा कम होगा।

ब्लड प्रेशर

रोजाना 10 हजार कदम चलने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को रोजाना वॉक करना चाहिए।

एंग्‍जाइटी और ड‍िप्रेशन

एंग्‍जाइटी और ड‍िप्रेशन की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी वॉकिंग काफी कारगर साबित होता है।

अन‍िद्रा

अनिद्रा की समस्या से परेशान लोगों के लिए वॉकिंग काफी फादेमंद साबित होता है। ऐसे में रोजाना 10 हजार कदम जरूर चलें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article