Jamun Juice Benefits To Reduce High Cholesterol: जामुन खाना सभी को बहुत पसंद होता है। इनका खट्टा-मीठा स्वाद सभी को बहुत पसंद आता है। सेहत के लिए लिहाज से भी जामुन बहुत फायदेमंद होत है। इसलिए इसे सुपरफूड भी कहा जाता है। इनमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। यह फल फ्री-रेडिकल्स को बेअसर करके सभी टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं। इस तरह यह आपको कई गंभीर रोगों से दूर रखता है, क्योंकि शरीर में फ्री-रेडिकल्स और अधिक ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस के कारण मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और हाई कोलेस्ट्रॉल आदि जैसी समस्याएं पनपने लगती हैं। कैंसर जैसे गंभीर रोगों के विकास में भी ये योगदान देते हैं। जामुन खाने से दिल को स्वस्थ रखने में बहुत मदद मिलती है। आपको बता दें कि अगर आप नियमित जामुन का जूस पिएं, तो हाई कोलेस्ट्रॉल और बीपी को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है, जो हृदय रोगों के प्रमुख जोखिम कारकों में से एक हैं। यह हाई कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए खासकर फायदेमंद है। जामुन का जूस पीने से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए जामुन के जूस के फायदे और इसके सेवन का तरीका इस लेख में विस्तार से जानें।
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए जामुन का जूस पीने के फायदे- Jamun Juice Benefits To Lower Cholesterol in Hindi
क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो जामुन का जूस न सिर्फ एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, बल्कि इसमें कई अन्य जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह विटामिन ए, सी, डाइट्री फाइबर आदि का भी एक अच्छा स्रोत है। ये सभी कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार होता है। जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, अगर वे नियमित सुबह एक गिलास जामुन का जूस पीते हैं, तो इससे उनके कोलेस्ट्रॉल लेवल में सुधार होने लगेगा।
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए जामुन का जूस कैसे पिएं- How To Drink Jamun Juice To Lower Cholesterol In Hindi
कोलेस्ट्रॉल के जूस का अर्क बाजार में आसानी से मिल जाता है। आप एक कप पानी में 1/4 कप जामुन का अर्क मिलाकर पी सकते हैं। इसके अलावा आप घर पर भी जामुन का जूस बना सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ सरल स्टेप्स को फॉलो करना है जैसे,
सबसे पहले आपको 200 से 250 ग्राम जामुन लेनी हैं और उन्हें अच्छी तरह धो लेना है। उसके बाद इनके भीतर से गुठलियां निकालकर अलग कर दें। आप आपको एक जूसर या ब्लेंडर जार में जामुन, 1-2 चम्मच शहद, एक कप पानी और चुटकी भर नमक डालकर ब्लेंड करना है। जब जूस में कोई भी गुठलियां न बचें, तो इसे एक गिलास में निकाल लें और आनंद लें।
यह भी ध्यान रखें
भले ही जामुन का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिल सकती है, लेकिन इसके साथ आपको एक अच्छी डाइट लेने और नियमित एक्सरसाइज करने की भी आवश्यकता होती है। इसलिए कोशिश करें कि साफ खाएं और संतुलित आहार लें। अनहेल्दी, मीठा और जंक फूडस खाने से बचें। नियमित 30-40 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
