हेल्थ

सर्दियों में रोजाना सोने से पहले नाभि में लगाएं ये तेल, दूर होंगी ये समस्याएं

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 28, 2023, 08:15 AM IST

नाभि हमारे शरीर का बेहद अहम अंग माना जाता है। ये शरीर को ऊर्जा देना का काम करती है इसलिए इसे ऊर्जा केंद्र माना गया है। नाभि में तेल लगाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों के मौसम में नाभि में तेल लगाने से स्किन के साथ साथ स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर होती है। नाभि में तेल लगाने से स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग होती है। नाभि में तेल लगाने से ड्राई स्किन से भी छुटकारा मिलता है।

Image

navel oiling benefits

नाभि हमारे शरीर का बेहद अहम अंग माना जाता है। ये शरीर को ऊर्जा देना का काम करती है इसलिए इसे ऊर्जा केंद्र माना गया है। नाभि में तेल लगाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों के मौसम में नाभि में तेल लगाने से स्किन के साथ साथ स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर होती है। नाभि में तेल लगाने से स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग होती है। नाभि में तेल लगाने से ड्राई स्किन से भी छुटकारा मिलता है। इसके अलावा पेट दर्द से भी निजात दिलाने में सरसों का तेल बेहद फायदेमं माना जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर नाभि में सरसों के तेल के साथ किन तेलको मिलाकर लगाना चाहिए।

नाभि में नारियल का तेल लगाने के फायदे - Benefits Of Coconut Oil In Navel In Hindi

सर्दियों के मौसम में नाभि में नारियल का तेल लगाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। नाभि में नारियल तेल (Coconut Oil) लगाने से आपको नींद अच्छी आती है। जो लोग अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं उन्हें नाभि में नारियल तेल लगाना चाहिए। नाभि में नारियल तेल लगाने से पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर होती है। नाभि में नारियल तेल लगाने से थकान कम हो होती है और शरीर को एनर्जी मिलती है। इसके अलावा नाभि में नारियल तेल लगाने से स्किन प्रॉब्लम भी दूर होती है।

नाभि में बादाम का तेल लगाने के फायदे - Benefits Of Almond Oil In Navel In Hindi

नाभि में बादाम का तेल लगाने से स्किन सॉफ्ट होती है और साथ ही स्किन पर ग्लो आता है। सर्दियों में स्किन ड्राई हो जाती है। ऐसे में स्किन ड्राईनेस से छुटकारा पाने के लिए नाभि में बादाम का तेल लगाएं। नाभि में बादाम का तेल लगाने से अच्छी नींद आती है। इससे स्ट्रेस लेवल भी कम होता है।

नाभि में सरसों का तेल लगाने के फायदे - Benefits Of Mustard Oil In Navel In Hindi

नाभि में सरसों का तेल लगाना सबसे फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन सॉफ्ट होती है और चेहरे पर निखार भी आता है। इसके साथ ही ड्राई स्किन की समस्या दूर करने के लिए भी आप नाभि में सरसों का तेल लगाएं। नाभि में सरसों का तेल लगाने से शारीरिक और मानसिक तनाव कम हो सकता है और नींद अच्छी आती है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article