हेल्थ

खाने के कितनी देर बाद पीना चाहिए पानी? आयुर्वेद में मिलेगा आपको इस बात का सटीक जवाब

खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए ये सवाल आपको अक्सर ही परेशान करता होगा। क्या खाने से पहले पानी पीना चाहिए या खाने के बाद पानी पीना बेहतर होता है? यदि आप इस तरह के सवालों के जवाब चाहते हैं तो आपको हमारा ये लेख पूरा पढ़ना चाहिए।

Image

water after meal

सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी खाना बहुत जरूरी होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद में न केवल क्या खाएं इसके बारे में विस्तार से बताया गया है बल्कि इस बात को भी साफ किया गया है, कि किस चीज को कैसे खाना चाहिए। आज हम आपको खाने के बाद पानी पीने के नियम को स्पष्ट करने जा रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद में खाने के तुरंत बाद पानी पीने का साफ मना किया गया है। क्योंकि इससे आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंच सकता है। आज हम आपको खाने और पानी के संबंध के बारे में स्पष्ट करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

क्या खाना खाने से पहले पानी पी सकते हैं?

आयुर्वेद की मानें तो खाना खाने से लगभग 30-40 मिनट पहले आप भर पेट पानी पी सकते हैं। इससे आपकी भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है और आप ओवरईटिंग से बचते हैं। हालांकि आपको खाने से तुरंत पहले पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि ये आपके पाचन को स्लो कर सकता है, जिससे आपके शरीर में पोषण की कमी हो सकती है। इसलिए यदि खाने से पहले पानी पीना चाहते हैं, तो आपको कम से आधा घंटा पहले पानी पीना चाहिए।

खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए?

खाने के बाद पानी पीने के सवाल का जवाब आयुर्वेद में काफी स्पष्ट रूप से दिया गया है। आयुर्वेद की मानें तो खाने के तुरंत बाद पानी पीने से आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। क्योंकि पानी आपके पाचन को धीमा कर देता है। हालांकि आयुर्वेद आपको खाने के लगभग 45 मिनट के बाद पानी पीने की इजाजत देता है। लेकिन खाने के दौरान आवश्यकता लगने पर आप 1-2 घूंट पानी पी सकते हैं। लेकिन इस दौरान आपको ज्यादा पानी पीने से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article