Beetroot Facepack : चुकंदर स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे- आयरन, विटामिन्स, मिनरल्स पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन को पोषण प्रदान कर सकते हैं। इसके साथ ही चुकंदर में एंटी-ऑक्सीडेंट्, एंटी-एजिंग, एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन से सूजन, झुर्रियां और फाइन-लाइंस को कम करने में प्रभावी हो सकते हैं। अगर आप अपनी स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो चुकंदर से तैयार फेसपैक को अपने चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं चेहरे पर ग्लो पाने के लिए चुकंदर का फेसपैक लगाएं।
चुकंदर से पाएं गुलाबी निखार
चेहरे पर गुलाबी निखार पाने के लिए चुकंदर का फेसपैक लगा सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर कैसे तैयार करें चुकंदर का फेसमास्क?
चुकंदर और एलोवेरा से लगाएं फेस पैक
स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए एलोवेरा और चुकंदर का फेसपैक चेहरे पर लगाएं। चुकंदर से तैयार फेसपैक लगाने से आपकी स्किन पर निखार आएगा। चुकंदर और एलोवेरा का फेसपैक तैयार करने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच चुकंदर का जूस लें। इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।
चुकंदर और गुलाबजल का फेस पैक
चुकंदर और गुलाबजल से तैयार फेसपैक चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन पर ग्लो आएगा। साथ ही झुर्रियां और फाइन-लाइंस दूर हो सकती हैं। इसके लिए आधा चम्मच चुकंदर का जूस लें। इसमें थोड़ा सा गुलाबजल मिक्स करके इसे चेहरे पर लगाएं। इसके बाद चेहरे की कुछ मिनटों तक मसाज करें। इसके बाद 15 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें। इससे स्किन पर निखार पा सकते हैं।
चुकंदर और शहद का फेसमास्क
स्किनी की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए चुकंदर और शहद का फेसपैक लगा सकते हैं। इस फेसपैक को तैयार करने के लिए 2 चम्मच चुकंदर का जूस लें। इसमें 1 चम्मच शहद मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से धो लें। इससे स्किन ग्लो आएगा।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
