हेल्थ

वजन कम करने के लिए दिन में किसी भी समय पी लें ये आयुर्वेदिक चाय, मक्खन की तरह पिघल जाएगी जिद्दी चर्बी

वेट लॉस के लिए यदि आप खानपान से लेकर एक्सरसाइज तक सब कुछ ट्राई कर चुके हैं, तो आपको हमारी बताई ये आयुर्वेदिक चाय जरूर पीनी चाहिए। इस चाय को पीने से आपको न केवल आपका वेट लॉस होगा बल्कि ओवरऑल दुरुस्त हो सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

tea for weight loss

Photo : iStock

खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के कारण आज लोगों का वजन तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसके बाद भी वजन के कारण बाहर निकला हुआ पेट न केवल आपके लुक को खराब करता है बल्कि यह आपके शरीर में कई तरह की समस्याओं का कारण बन जाता है। यदि आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और इसके लिए कोई कारगर उपाय तलाश रहे हैं, तो आपको हमारे बताए हुए इस देसी नुस्खे को जरूर अपना लेना चाहिए। आज हम आपको एक आयुर्वेदिक चाय के बारे में बताने जा रहे है, जो आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकती है। आइए जानते हैं कौन सी है ये चाय और कैसे करें तैयार...

वेट लॉस के लिए कैसे बनाएं चाय? How To Make Weight Loss Tea In Hindi

इस ड्रिंक को तैयार करने के लिए सबसे पहले आप 250 मिलीलीटर पानी ले लें। इसके बाद इस पानी को एक पैन में लेकर गैस पर रखें। अब इस पानी में 1 टुकड़ा दालचीनी को तोड़कर डालें। इसके बाद इसके में टुकड़ा अदरक को भी अच्छे से कूटकर मिला दें। इस तरह इसे 10 मिनट तक उबालने के बाद इसमें 1 चम्मच शहद मिक्स कर लें। इसे ठंडा करके खाली पेट सेवन करें।

कैसे कारगर है ये चाय?

अदरक, दालचीनी और शहद के शानदार जोड़ से बनी ये चाय आपके वजन को तेजी से कम करने में मदद करती है। ये खास ड्रिंक आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में आपकी मदद करती है। जिससे आपका शरीर जमा फैट को तेजी से कम करने लगता है। इसके अलावा दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण आपके शरीर को डिटॉक्स करने में कारगर होते हैं। वहीं अदरक में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण आपके शरीर की आंतरिक सूजन को कम करने में कारगर होते हैं।

अदरक-दालचीनी की चाय पीने के फायदे - Benefits of Drinking Ginger Cinnamon Tea In Hindi

  • पाचन से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है।
  • शरीर की आंतरिक सूजन (इन्फ्लेमेशन) से निजात मिलती है।
  • यह आपके तनाव के स्तर को कम कर सकती है।
  • शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल कम करती है, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।
  • मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके ये आपके वजन को कम करती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article