Home Remedy For Unwanted Hair: महिलाएं अक्सर शरीर में अनचाहे बालों से परेशान रहती हैं। इन बालों से छुटकारा पाने के लिए वे पार्लर जाती है और कितने ही पैसे खर्चा करती हैं। बॉडी में वैक्सिंग, रेजर व कई अन्य ट्रीटमेंट से बालों को हटाने की कोशिश करती हैं। लेकिन, इन सब ट्रीटमेंट के बाद भी बाल नहीं जाते हैं। शरीर में ऐसे कई अनचाहे जगहों में बाल आ जाते हैं जो काफी खराब लगते हैं। लेकिन आज हम बताएंगे आपको कुछ ऐसे उपाय, जिससे आप हजारों रुपए खर्च करने से बच सकते हैं। और घर बैठे अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। खास बात ये है कि ये घरेलू उपाय बालों को हटाने में तो मदद करता ही हैं, इसके साथ ही इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। अगर आप भी चेहरे के अनचाहे बालों से परेशान हैं तो ये घरेलू उपाय इस्तेमाल कर सकती हैं।
पपीता में पपैन एंजाइम होता है। ये बालों को बढ़ने से रोकता है। इसका उपयोग करने से आपके बालों का बढ़ना कम हो जाता है और वे जल्दी दिखाई नहीं पड़ते। पपीता सेंसिटिव स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। इसका उपयोग कर आप हमेशा के लिए इस समस्या से निजात पा सकते है। ये अनचाहे बालों को हटाने के घरेलु नुस्खे और उपाय बहुत कार्यगर तरीका है।
हल्दी
हल्दी का उपयोग खूबसूरती निखारने के लिए सदियों से होते आ रहा है। हल्दी एक एंटीसेप्टिक की तरह उपयोग होती है। किसी कटे घाव में भी हम हल्दी लगाते है। हल्दी में बालों को बढ़ने से रोकने की भी क्षमता होती है। ये त्वचा की चमक वापस लाने में मदद करती है। खास बात ये है कि इसका किसी भी तरह से कोई साइड इफेक्ट नहीं है। हल्दी को आपको दो चमच बेसन व दो चमच दूध के साथ चेहरे पर लगाना है। 10 मिनट लगाने के बाद आप खुध फर्क देखेंगे।
अंडा
अगर आप नॉन वेजीटेरियन है तो अंडा भी आपके लिए कापी शानदार प्रयोग है। अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। ये चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने में काफी मदद करता है। इसे लगाने के लिए आपको अंडे में एक चम्मच कॉर्न फ्लोर और एक चम्मच चीनी लेना है। इन सभी चीजों का मिश्रण बनाकर आपको चेहरे पर लगाना है। सूखने के बाद हल्के गुनगुने पानी से का इस्तेमाल करके इसे हटाना है। फिर देखिए कमाल आपके चेहरे से सारे अनचाहे बाल चुटकियों में गायब हो जाएंगे।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

