National nutrition week 2022: दिलचस्प है इस बार की नेशनल न्यूट्रिशन वीक की थीम, आप भी जानें और करें प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 31, 2022, 11:33 AM IST

How To Follow National Nutrition Week 2022 Theme: नेशनल न्यूट्रिशन वीक हर साल मनाया जाता है। स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के लिए इस सप्ताह को मनाया जाता है। सरकार इसे लेकर हर साल थीम बनाती है।

National nutrition week 2022: दिलचस्प है इस बार की नेशनल न्यूट्रिशन वीक की थीम, आप भी जानें और करें प्लान

National Nutrition Week 2022 Theme: नेशनल न्यूट्रिशन वीक यानी कि राष्ट्रीय पोषण सप्ताह हर साल 1 सितंबर से लेकर 7 सितंबर तक मनाया जाता है। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का उद्देश्य पोषण के महत्व के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। स्वस्थ रहने के लिए शरीर को प्रोटीन, विटामिन व मिनरल जैसे पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इसको ध्यान में रखते हुए हर साल नेशनल न्यूट्रिशन वीक मनाया जाता है। इस बात को हमें नहीं भूलना चाहिए कि हमारे जीवन की असली संपत्ति हमारा स्वास्थ्य है। एक अच्छा स्वास्थ्य ही आपका सबसे बड़ा धन है। अच्छा स्वास्थ्य होगा तो आप तनाव से बचेंगे और स्वास्थ्य व लंबी उम्र जी सकेंगे। भारत सरकार द्वारा हर साल नेशनल न्यूट्रिशन वीक मनाया जाता है। हर वर्ष इसके लिए अलग-अलग थीम रखी जाती है। जैसे 2021 में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की थीम 'शुरू से ही स्मार्ट तरीके से खाएं' रखी गई थी उसी तरह इस बार भी इसकी अलग थीम रखी गई है। आइए जानते हैं इस बार सरकार की क्या है दिलचस्प थीम।

जानिए महत्व

आज की बदलती लाइफस्टाइल के लिए राष्ट्रीय पोषण सप्ताह बेहद जरूरी है और इसका अत्यधिक महत्व है। इसके महत्व को समझते हुए लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। अपने खानपान में ऐसी चीजों को शामिल करें जो इम्यूनिटी और शरीर को मजबूत बना सकें। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य के बारे में शिक्षित करने के लिए भारत सरकार के महिला और बाल विकास मंत्रालय का खाद्य और पोषण बोर्ड राष्ट्रीय पोषण सप्ताह हर साल आयोजन कराता है।

जानिए क्या है थीम

हर साल राष्ट्रीय पोषण सप्ताह बनाते हुए भारत सरकार एक विशिष्ट विषय लॉन्च करती है। जिसमें वह उस वर्ष के विशिष्ट विषय के बारे में ज्यादा से ज्यादा ध्यान केंद्रित करती है। 2022 में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की थीम भारत सरकार ने 'सेलिब्रेट वर्ल्ड ऑफ फ्लेवर' बताया है। इसमें बताया गया है कि व्यक्ति को नए नए व्यंजनों को आजमाना चाहिए, जो पोषक तत्वों से भरपूर हो। इसके अंतर्गत आप नए फल व नई सब्जियां आजमा सकते हैं। दुनिया भर के नए फलों और सब्जियों का स्वाद लेने का अवसर लें। जिन्हें आप समान रूप से नहीं खा सकते हैं। कोशिश करें कि रात के मेन्यू में कैक्टस सलाद, कुरकुरे जीका व आदि फलों की चटनी को शामिल करें। दुनिया भर के फलों और सब्जियों को आजमाने से न केवल मस्तिष्क अलग-अलग व्यंजनों के लिए खुल जाता है, बल्कि पूरे साल भर फलों और सब्जियों का आनंद लेने के अधिक रास्ते खुल जाते हैं।

नए-नए स्वाद से ऐसे बनाएं खाना टेस्टी

कुछ लोगों को लगता है कि जब तक सब्जी में घी ऊपर से तैरे न तब तक सब्जी पौष्टिक नहीं हो सकती हैं। घी में फैट ज्यादा होता है ऐसे में आप घी के अलावा एवोकैडो, कोकोनट मिल्क, मेयोनीज या रोस्टेड गार्लिक जैसी चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। ये भोजन को क्रीमी टेक्सचर दे सकते हैं। वहीं अगर आप खाने को कुछ अलग टेस्टी बनाना चाहते हैं तो भिन्न भिन्न सब्जियां जैसे- ड्राइड मशरूम, टमाटर का पेस्ट, सिरका, प्लम पेस्ट का प्रयोग कर खाने को टेस्टी बना सकते हैं। इसके अलावा सूप, स्टिर-फ्राई या स्ट्यू में ये फ्लेवर डाल कर देखें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

End of Article