Night Sweat in Women : पसीना आना वैसे तो आम बात है। गर्मी के मौसम में हर किसी को पसीना आता ही है, चाहे वो महिला या पुरुष लेकिन रात को सोते समय यदि माहिलाओं को जरूरत से ज्यादा पसीना आता है, तो ये चिंता का विषय हो सकता है। दरअसल, रात में पसीना आना कुछ बीमारियों का संकेत होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यादि किसी महिला को सोते समय बहुत अधिक पसीना आता है तो ये मेनॉपॉज, कैंसर, ज्यादा दवाइंया खाने के दुष्परिणाम या टीबी के लक्षण हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं महिलाओं में पसीने आने के कारण, लक्षण और निवारण के बारे में-
रात में पसीने आने के मुख्य कारण
महिलाओं में रात में पसीने आने का मुख्य कारण रजोनिवृत्ति(मेनॉपॉज) होता है। इस अवस्था में सीने और सिर में ज्यादा हीट पैदा होती है, जिससे पसीना आता है।
-दवाइयों के ज्यादा सेवन से भी रात को ज्यादा पसीना आता है।
-रात में पसीना ट्यूबरक्लोसिस संक्रमण की वजह से भी होता है।
-कैंसर के कुछ प्रकार जैसे- लिम्फोमा या ल्यूकेमिया भी रात में पसीना आने की वजह हो सकता है।
-हार्मोन की गड़बड़ी और थायराइड की वजह से भी महिलाओं को रात में पसीना आने की समस्या हो सकती है।
-रात में पसीना आने का एक लक्षण गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज भी होता है।
-टीबी होने पर भी हो सकती है रात में पसीना आने की समस्या ।
रात में पसीना आने के निवारण
-रात में पसीना आने की समस्या को एक्सरसाइज के द्वारा दूर किया जा सकता है।
-महिलाओं के लिए हार्मोन थैरेपी लेना भी रात में पसीना आने की समस्या दूर करने में फायदेमंद होता है।
-शराब और ड्रग्स से दूर रहना होगा फायदेमंद।
-गर्म तासीर वाला खाना खाने से बचें।
-अलसी के बीज और सोया खाने से दूर होगी रात में पसीना आने की समस्या
-हरी पत्तेदार सब्जियां, ताजे मौसमी फल और ग्रीन टी का सेवन रात में पसीने आने की समस्या को दूर करने में कारगर हो सकते हैं।
डॉक्टर का परामर्श है जरूरी
वैसे तो रात में पसीने आने की समस्याओं को कुछ घरेलू उपचार के जरिए दूर किया जा सकता है, लेकिन गंभीर स्थिति में डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी होता है। क्योंकि कैंसर और टीबी जैसी समस्या में लापरवाही करना जानलेवा साबित हो सकता है। इसलिए घरेलू उपायों के साथ-साथ डॉक्टर को भी अवश्य दिखाएं।
(डिस्क्लेमर : प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

