Healthy Tips For Weight loss: वजन कम करने के लिए बस फॉलो करें ये 5 हेल्दी आदतें, आज से ही करें शुरू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2020, 04:30 PM IST

Desi Tips for Weight loss: वजन घटाना के लिए हम क्या कुछ नहीं करते, लेकिन फिर भी हमें फायदा नहीं मिल पाता है। मोटापे से आप न सिर्फ खराब दिखते हैं बल्कि कई गंभीर बीमारी होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

Healthy Tips For Weight loss: वजन कम करने के लिए बस फॉलो करें ये 5 हेल्दी आदतें, आज से ही करें शुरू

अक्सर लोग ऐसा मानते हैं कि घंटों वर्कआउट और कम खाने से वजन घटा सकते हैं। अपनी खाने की आदत को कंट्रोल करने के लिए कुछ लोग फास्ट तक रखना शुरू कर देते हैं। लेकिन वजन कम करने के लिए यह सही तरीका नहीं है, इससे शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। बढ़ते वजन को कम करने के लिए भूखे रहना या फिर कम से कम भोजन करना इसका समाधान नहीं है। बता दें कि अगर आप चाहे तो कुछ देर एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट के जरिए आसानी से वजन कम कर सकते हैं।

जंक फूड, तले खाद्य पदार्थ, या इन पेय पदार्थों से बनाएं दूरी
जंक फूड जैसे पिज़्ज़ा, पास्ता, बर्गर आदि जैसी चीजों से दूरी बना लें। इन जंक फूड को खाने से आप न सिर्फ मोटापे का शिकार हो सकते हो, बल्कि इससे कई गंभीर बीमारी होने का खतरा भी बढ़ जाता है। जंक फूड बनाने में अत्याधिक मात्रा में मैदा का इस्तेमाल किया जाता है, जो कि पाचन के लिए बेहतर नहीं है। जंक फूड के अलावा तले हुए खाद्य पदार्थों से भी परहेज करें। इसके अलावा सोडा, कोल्ड ड्रिंक्स जैसी चीजों से भी दूरी बनाएं, यह सेहत के लिए हानिकारक हैं।

रिफाइंड अनाज या दाल नहीं ,साबुत अनाज का बनाए भोजन
ब्राउन राइस, जौ का आटा, रागी आटा, कुट्टू आटा और सिंगारे का आटा आदि हेल्दी होते हैं। ये अनाज आपके शरीर की जरूरी पोषक तत्वों से भरे होते हैं। हेल्दी होने के साथ-साथ ये अनाज फाइबर से भरपूर होते हैं। इसे खाने के बाद आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और भूख नहीं लगेगी।

हेल्दी हो आपका स्नैक्स
शाम के वक्त अक्सर स्नैक्स के रूप में हम अनहेल्दी चीजों को खाना शुरू कर देते हैं। प्रोसेस्ड फूड, डिब्बाबंद फल या फिर पैकेज्ड स्नैक्स, यह सारी चीजे आपको मोटापे का शिकार बना सकती हैं। ऐसे में स्नैक्स को हेल्दी बनाए, इसमें चकली, थेपला, सब्जी कटलेट आदि जैसी चीजों को शामिल करें। स्नैक्स के तौर पर उन चीजों का सेवन करें, जो आपके बढ़ते पेट को कम करने में मददगार साबित हो और पेट भरा-भरा भी रहे।

चीनी नहीं शहद को बनाए डाइट का हिस्सा
चीनी की तुलना में शहद और गुड़ अधिक हेल्दी हैं। इसलिए चीनी की जगह गुड़ और शहद का सेवन करें। अगर आप चाय या फिर कॉफी जैसी चीजों को पीते हैं तो चीनी के बजाय शहद का इस्तेमाल करें।
 
एक्सरसाइज करना न भूलें
याद रखें, आप कैलोरी/ फैट बर्न तभी कर पाएंगे जब आप अपनी रूटीन में एक्सरसाइज को शामिल करेंगे। सुबह-सुबह उठकर कम से कम जॉगिंग, वॉकिंग या फिर योगा को जरूर करें। इससे आपका शरीर न सिर्फ फ्लेक्सिबल रहेगा और बढ़ते वजन को कम भी कर सकते हैं। वहीं इन दिनों फिट रहने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी हैं।



(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)

End of Article