Avoid Food For Healthy Lungs : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फेफड़ों का स्वस्थ होना भी बहुत ही जरूरी होता है। फेफड़ों की मदद से ही हमारे पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचता है। ऐसे में फेफड़ों को हेल्दी बनाए रखना बहुत ही जरूरी है। लंग्स को हेल्दी बनाए रखने के लिए स्वस्थ जीवनशैली के साथ-साथ स्वस्थ आहार की भी आवश्यकता होती है। अगर आप फेफड़े को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो अपना डाइट पर विशेष ध्यान दें। वहीं, अगर आपको पहले से ही फेफड़ों से जुड़़ी बीमारी है, तो इस दौरान कुछ चीजों का सेवन करने से बचें। ताकि आपके फेफड़ों में हुई समस्या की रिकवरी जल्द से जल्द हो सके।
फेफड़ों की परेशानी में भूलकर भी न खाएं ये चीजें
नमक का अधिक सेवन - फेफड़ों की परेशानी से ग्रसित व्यक्तियों को अपने आहार में अधिक मात्रा में नमक को शामिल नहीं करना चाहिए। नमक की अधिक मात्रा आपके लंग्स को और अधिक खराब कर सकती है। वहीं, फेफड़ों की परेशानी से ग्रसित व्यक्ति को रिकवरी होने में समय लग सकता है। इसलिए नमक का सीमित मात्रा में सेवन करें। एक्सपर्ट के अनुसाक, हेल्दी लंग्स के लिए पूरे दिन में 1500 से 2300 mg नमक ही खाना चाहिए।
एसिडिक फूड्स से बनाएं दूरी - फेफड़ों की परेशानी से ग्रसित व्यक्तियों को एसिडिटी वाले फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। इस तरह के रोगियों को विशेष रूप से गोभी, पत्ता गोभी और ब्रोकली (broccoli for lungs) जैसे आहार के सेवन करने से बचना चाहिए। इस तरह का आहार खाने से सांस से जुड़ी परेशानी हो सकती है। साथ ही फेफड़ों पर बुरा असर पड़ सकता है।
फ्राइड फूड्स - सांस और लंग्स से जुड़ी परेशानी होने पर फ्राइड फूड्स का सेवन करने से बचें। इस तरह का आहार डाइट में शामिल करने से आपको लंग्स से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इस तरह का अनहेल्दी फूड खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ना का खतरा रहता है। साथ ही इससे हार्ट से जुड़ी बीमारी होने का खतरा रहता है। इसलिए कोशिश करें कि लंग्स की समस्या में फ्राइड फूड्स न खाएं।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

