Ganesh Chaturthi 2022 Fasting Food: गणेश चतुर्थी के व्रत में इन चीजों से मिलेगी फुल टाइम ऊर्जा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2022, 04:37 PM IST

Ganesh Chaturthi 2022 Fasting Food: जब लोग व्रत रखते हैं तो वे भ्रमित हो जाते हैं कि इस दौरान क्या खाना चाहिए। हम स्वस्थ खाद्य पदार्थों की एक सूची लेकर आए हैं जो उपवास के दौरान आपके शरीर को ऊर्जावान और फिट रखेंगे।

Ganesh Chaturthi 2022 Fasting Food: गणेश चतुर्थी के व्रत में इन चीजों से मिलेगी फुल टाइम ऊर्जा

Ganesh Chaturthi 2022 Fasting Food: भारत में गणेश चतुर्थी समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। 10 दिन के इस उत्सव में लोग इसे अपने-अपने तरीकों से खास बनाने की कोशिश करते हैं। कई लोग इस खास पर्व में 10 दिनों का फास्ट रखते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी लोग हैं जो सिर्फ गणेश उत्सव के पहले और आखिरी दिन व्रत रखकर गणेश जी की पूजा करते हैं। भक्त गणेश उत्सव के दौरान गौरी स्थापना के दिन भी उपवास रखते हैं। गणेश चतुर्थी का त्योहार आ गया है। घरों से लेकर पूजा पंडालों तक, विघ्न हरता भगवान गणेश के आगमन के साथ हवा में सकारात्मकता को महसूस किया जा सकता है। यह 10 दिनों का त्योहार है, ऐसे में अगर आप व्रत रख रहे हैं, तो उसके लिए आपको कुछ ऐसी चीजों को खाने की आवश्यकता है, जिससे आपके  शरीर की ऊर्जा बनी रहे। तो चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में-

1. फलों का करें सेवन

फलों का सेवन व्रत में सबसे अच्छा साबित होता है। ताजे फलों जैसे- अमरूद, सेब, केला, पपीता इत्यादि में फाइबर, विटामिन्स, खनिज और बहुत सारा पानी होता है जो आपके शरीर को डिहाइड्रेट होने से रोकता है और आवश्यक पोषक तत्वों की कमी को भी कम कर सकता है। केला, सेब और पपीता जैसे फलों में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर रूप से होते हैं जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्राप्त करने में मदद करते हैं।

2. डेयरी उत्पादों

जब आप उपवास कर रहे हों तो आपको अपने आहार में दूध और दही को शामिल करना चाहिए। वे आपको भरा हुआ महसूस कराते हैं और आपके शरीर को आवश्यक पोषण प्रदान करते हैं। वे हड्डियों की मजबूती के निर्माण में भी मदद करते हैं। 

3. साबूदाना

व्रत के दौरान आपको आम दिनों की तुलना में ज्यादा भूख लग सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कई तरह की चीजें खाने के बावजूद आपकी थाली से मुख्य आहार जैसे- गेहूं, दालें और चावल बिल्कुल नहीं होती हैं। ऐसे में साबूदाना आपके शरीर को एलर्जेटिक बनाए रखने के लिए काफी प्रभावी हो सकता है। साबूदाना में उच्च कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है, जो व्रत के दौरान शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।

4. नट्स

नट्स एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। वे पौष्टिक, तृप्तिदायक और स्वादिष्ट होते हैं। यदि आपको व्रत के दौरान काफी ज्यादा भूख लग रही है और कुछ पकाने का मन नहीं है तो इस स्थिति में ड्राईफ्रूट्स जैसे- बादाम, मूंगफली, काजू, खजूर आदि कुछ मेवे खा लें। इससे आपका शरीर ऊर्जावान महसूस करेगा।

5. जूस

उपवास के बावजूद हमारे शरीर को पूरे दिन हाइड्रेटेड रहने की जरूरत होती है। इसके लिए लोग शरीर की तरल जरूरतों और पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए मौसमी फलों के रस का चुनाव कर सकते हैं। 

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article