Sonth Ke Fayde: सोंठ खाने के हैं अनेकों फायदे, सूखा अदरक सेहत के लिए साबित हो सकती है आयुर्वेदिक दवा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2021, 11:07 AM IST

सोंठ हमारे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करें कई तरह की बीमारियां से बचा जा सकता हैं। आइए जानते हैं सोंठ के कुछ फायदे।

Sonth Ke Fayde: सोंठ खाने के हैं अनेकों फायदे, सूखा अदरक सेहत के लिए साबित हो सकती है आयुर्वेदिक दवा
Photo Credit: BCCL

सोंठ बहुत ही लाभकारी आयुर्वेदिक दवा है। जिसके इस्तेमाल कर आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। यह आसानी से घर में मिल जाती है। सोंठ और अदरक एक ही होता है। जब अदरक सूख जाता हैं तो उसे सोंठ कहा जाता है। इसके कई प्रकार के नाम है।  यदि आप कई तरह की बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो इसे कैसे इस्तेमाल किया जाता है इसकी जानकारी जरूर लें, तभी यह कारगर हो सकता है। तो आइए जाने सोंठ के क्या-क्या है अनगिनत फायदें।

सोंठ के गुण:
- यह कफ को कम करने का भी काम करती है।
- यह खाना को पचाने का भी काम करती है।
- यह पित्त के प्रकोप कम करती है।
- यह वाद दोष का दूर करता है।



सोंठ किन-किन बीमारियों में फायदेमंद है।

- खाना ना पचने की समस्या में यह बहुत मदद करती है।
- इसे खाने से खाना जल्दी पच जाता है।
- यह हमारे पाचन शक्ति को भी मजबूत बनाती है।
- जिस व्यक्ति में भूख ना लगने जैसी समस्या में होती है,उप जगह यह बहुत ही फायदेमंद होता है। यदि आपको भूख नहीं लग रही हो, तो सोठ और सेंघा नमक का सेवन जरूर करें। इससे आपकी भूख लगने की क्षमता बढ़ जाएगी।
- पेट फूलने जैसी समस्या में यदि आप सोंठ का सेवन करें, तो यह समस्या हो सकती है।
- शरीर में गैस बनने के कारण दर्द होने होनो के समय यदि आप इसका सेवन करें, तो यह रामबाण की तरह काम करता है।
- जिस व्यक्ति में उल्टी, खट्टा ढकार आना, जी मतली होना जैसी समस्या ज्यादा देखने को मिलती है, यदि वह व्यक्ति सोंठ का इस्तेमाल करें तो उनकी यह समस्या बहुत दूर बहुत हद तक दूर हो जाएगी।
- पतला दस्त, पेट में मरोड़ जैसी समस्याओं में  यदि आप सोंठ के चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ ले,तो यह समस्या दूर हो जाएगी।
- जिन लोगों में उल्टी होने की समस्या अक्सर सुनने को मिलती है,यदि वह व्यक्ति सोंठ के चूर्ण को आंवला के चूर्ण को साथ मिलाकर गुनगुने पानी के साथ ले, तो यह समस्या बहुत हद तक दूर हो जाएगी।
- यदि किसी व्यक्ति को कफ ज्यादा हो गया हो और वह शरीर से बाहर नहीं निकल रहा हो, तो ऐसी स्थिति में यदि वह व्यक्ति सोंठ का इस्तेमाल करें, तो सर्दी में बहुत हद तक राहत मिल सकती है।
- कफ होने के कारण जिन लोगों को सर में दर्द हो जाता हैं, वैसे लोग यदि सोंठ का सेवन करें, तो इसमें बहुत राहत मिलता है।
- जिन लोगों को जोड़ों में दर्द होती है, यदि वह सोंठ का इस्तेमाल करें, तो वह उस बीमारी में यह बहुत ही फायदेमंद होता है।
- प्रेगनेंसी के बाद यदि महिलाएं सोंठ का सेवन करें, तो इससे कोई भी संक्रमण होने का खतरा कम रहता है।











कब ना करें सोंठ का सेवन
- जिन लोगों को शरीर में बहुत ज्यादा चलन हो, पेशाब में जलन हो या शरीर पर घाओ हो, तो वैसे समय में सोंठ का सेवन नही करें।
- गर्मी के दिनों में सोंठ का सेवन बिल्कुल ना करें
- जिन्हें पित्त बढ़ने के कारण फीवर हो रहा हो, वैसे व्यक्ति को सोंठ का सेवन नहीं करना चाहिए।


End of Article