Benefits of Drumstick: पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाने के साथ त्वचा को भी पोषण देता है सहजन, जानें इसके फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2022, 09:25 PM IST

Benefits of Drumstick (sehjan ke fayde): सहजन में कई तरह के विटामिन पाएं जाते हैं। इनका वैज्ञानिक नाम मोरिंगा ओलिफेरा है। ये शरीर के लि‍ए कई तरीके से फायदेमंद माना जाता है।

Benefits of Drumstick: पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाने के साथ त्वचा को भी पोषण देता है सहजन, जानें इसके फायदे

Sehjan Khane ke Fayde: सहजन कई तरीके से शरीर के ल‍िए फायदेमंद होता है। इसमें एक से ज्‍यादा विटामिंस पाए जाते हैं। सहजन में इम्यूनिटी को मजबूत बनाने की क्षमता होती है। आपको बता दें, सहजन से कई प्रकार की आयुर्वेदिक दवाइयां भी बनाई जाती है। कुछ लोग सहजन की सब्जी को खाना पसंद नहीं करते। लेकिन क्या आपको पता है इसका सेवन आपके शरीर को कई तरह के फायदे दिला सकता है। आपके शरीर में कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम की कमी आसानी से दूर हो सकती हैं। तो आइए आज हम आपको सहजन के 10 ऐसे फायदों के बारे में बताने हैं, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

Benefits of Drumstick, सहजन खाने के फायदे 

1. सहजन व‍िटामिन र‍िच सब्‍जी है। इसे खाने से आपको  विटामिन ए, बी1, बी2, बी3 और बी6  आद‍ि मिल सकते हैं।

2. सहजन में फाइबर अच्‍छा होता है। इससे पाचन तंत्र दुरुस्‍त रहता है। देखने में आया है क‍ि इससे कोलेस्ट्रॉल स्‍तर भी कंट्रोल में रह सकता है। 

3. सहजन में कैल्शियम और फॉस्फोरस प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं। इसके सेवन से बोन हेल्‍थ अच्‍छी रह सकती है। 

4. सहजन में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से व्यक्ति को जल्दी भूख नहीं लगती हैं।

5. अधिकांश लोग शरीर में आयरन की कमी होने पर पालक का सेवन करते हैं। यदि आपको पालक पसंद नहीं है, तो आप सहजन खाकर भी शरीर से आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं। आपको बता दें सहजन में खून को साफ करने की भी क्षमता पाई जाती है।

6. सहजन खाने से डिप्रेशन, घबराहट या थकावट जैसी समस्या में राहत मिलती हैं।

7. सहजन का सेवन कर आप अपने शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ स्किन को भी हाइड्रेट रख सकते हैं।

End of Article