हेल्थ

फिटनेस और हार्ट हेल्थ का सुपर कॉम्बो है ABC जूस, हर दिन बनाएं इसे अपनी हेल्थ रूटीन का हिस्सा

ABC Juice Benefits In HIndi: ABC जूस, जो एप्पल, बीटरूट और कैरट से बनता है, एक सुपर हेल्दी कॉम्बिनेशन है जो फिटनेस के साथ-साथ हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद है। रोजाना इस जूस को पीने से शरीर डिटॉक्स होता है, स्किन निखरती है और खून की गुणवत्ता में सुधार आता है। जानिए कैसे ABC जूस आपकी हेल्थ रूटीन का सुपर हिस्सा बन सकता है।

Image

ABC Juice Benefits In HIndi

ABC Juice Benefits In HIndi: अगर आप भी दिन की शुरुआत कुछ हेल्दी और नेचुरल से करना चाहते हैं, तो ABC जूस से बेहतर कुछ नहीं। ये जूस तीन सुपरफूड्स- सेब, गाजर और चुकंदर से बनता है, जो ना सिर्फ शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है बल्कि दिल को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में, एक ऐसा ड्रिंक जो फिटनेस और हार्ट हेल्थ दोनों का ख्याल रखे, उसे डेली रूटीन में शामिल करना जरूरी हो जाता है।

ABC जूस क्या है और क्यों है खास

ABC जूस तीन चीजों से मिलकर बनता है सेब ( Apple), चुकंदर (Beetroot) और गाजर Carrot। इन तीनों का मिक्स ऐसा हेल्दी कॉम्बिनेशन तैयार करता है जो शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ कई बीमारियों से भी बचाता है। इसमें भरपूर फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बॉडी के हर सिस्टम को बैलेंस करते हैं।

दिल की सेहत के लिए बेस्ट

बीटरूट में नैचुरल नाइट्रेट्स होते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं और हार्ट को हेल्दी बनाए रखते हैं। साथ ही, सेब और गाजर दिल की धड़कनों को रेगुलर रखने में मदद करते हैं।

स्किन पर लाता है नैचुरल ग्लो

इस जूस को पीने से स्किन में चमक आती है और झुर्रियां कम होती हैं। विटामिन C और A स्किन को रिपेयर करते हैं और उसे हेल्दी बनाए रखते हैं।

इम्यूनिटी बूस्टर है ये जूस

अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो ABC जूस आपके लिए बूस्टर की तरह काम करेगा। इसमें मौजूद पोषक तत्व बॉडी की रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाते हैं।

डेली डिटॉक्स का बढ़िया तरीका

इस जूस को सुबह खाली पेट पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। इससे पेट भी क्लीन रहता है और मेटाबॉलिज्म एक्टिव बना रहता है।

ABC जूस कोई फैंसी हेल्थ ट्रेंड नहीं, बल्कि एक आसान और असरदार तरीका है खुद को अंदर से हेल्दी और बाहर से एक्टिव बनाए रखने का। अगर आपने अब तक इसे ट्राय नहीं किया, तो अब इसे अपनी डेली रूटीन में जरूर शामिल करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article