हेल्थ

Milk With Fenugreek Powder: हल्दी नहीं, दूध के साथ मिलाएं ये 1 चीज, सेहत रहेगी दुरुस्त

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2022, 11:27 PM IST

Milk With Fenugreek Powder: दूध में मेथी के बीजों से तैयार पाउडर को मिलाकर पीने से आपके शरीर की कमजोरी दूर हो सकती है। साथ ही यह पाचन को भी दुरुस्त कर सकता है। आइए इससे होने वाले अन्य लाभ क्या हैं?

Image

मेथी और दूध का सेवन करने से होने वाले फायदे

KEY HIGHLIGHTS
  • मेथी और दूध पाचन करे दुरुस्त
  • हड्डियों की मजबूती बढ़ाए मेथी और दूध
  • मेथी और दूध से सर्दी-जुकाम से मिलेगी राहत

Milk With Fenugreek Powder: दूध में हल्दी मिलाकर पीने के फायदों से शायद आप अच्छी तरह वाकिफ हों, लेकिन क्या आप दूध में मेथी का पाउडर मिलाकर पीने से स्वास्थ्य को होने वाले लाभ के बारे में जानते हैं?अगर नहीं, तो परेशान न हों। दूध और मेथी का पाउडर शरीर की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। यह मिश्रण शरीर की कमजोरी दूर कर सकता है। साथ ही इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने में आपकी मदद कर सकता है। फैट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फॉलिक एसिड से भरपूर मेथी शरीर की कई समस्याओं के लिए रामबाण साबित होता है। वहीं, दूध कैल्शियम से भरपूर होता है। आइए जानते हैं दूध में मेथी पाउडर मिलाकर पीने के क्या लाभ हो सकेत हैं?

दूध के साथ मेथी का पाउडर मिलाकर पीने के फायदे

दूध के साथ मेथी का पाउडर मिलाकर पीने से पाचन दुरुस्त हो सकता है। साथ ही यह सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने में असरदार है।

पाचन को रखे हेल्दी

रात में सोने से पहले दूध के साथ मेथी का पाउडर मिक्स करके पीने से पाचन को दुरुस्त किया जा सकता है। मेथी दाना फाइबर, विटामिन्स और मैग्नीशियम का काफी अच्छा स्त्रोत है, जो पेट की समस्याओं को कम करने में असरदार है।

हड्डियों की बढ़ाए मजबूती

दूध और मेथी का पाउडर मिक्स करके पीने से आपकी हड्डियों को मजबूती मिलती है। दरअसल, दूध और मेथी दोनों में ही कैल्शियम, विटामिन डी और फास्फोरस भरपूर रूप से मौजूद होता है, जो हड्डियों की मजबूती को बढ़ावा दे सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर से ग्रसित मरीजों को दूध और मेथी का सेवन करना चाहिए। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कम हो सकती है।

सर्दी-खांसी से दिलाए राहत

सर्दी-खांसी की परेशानी को कम करने के लिए मेथी और दूध का सेवन करें। इससे आपकी इम्यून पावर बूस्ट होती है, जो सर्दी-खांसी से राहत दिला सकता है। मेथी और दूध का मिश्रण शरीर की कई परेशानियों को कम कर सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article