हेल्थ

ये ड्राई फ्रूट है सेहत का खजाना, रोजाना सुबह भिगोकर करें सेवन, दूर होंगी ये स्वास्थ्य समस्याएं

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 27, 2023, 04:31 PM IST

ड्राई फ्रूट का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर होती है। किसी को काजू खाना पसंद होता है तो किसी को बादाम लेकिन क्या आपको मालूम है पिस्ता भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है।

Image

Health benefits of eating soaked pistachios

ड्राई फ्रूट का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर होती है। किसी को काजू खाना पसंद होता है तो किसी को बादाम लेकिन क्या आपको मालूम है पिस्ता भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसके सेवन से स्वास्थ्य को कई सारे फायदे मिलते हैं। भीगे हुए पिस्ता का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। पिस्ता प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्‍नीशियम, विटामिन बी-6, कैल्शियम, थियामिन, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो आपके शरीर को कई लाभ पहुंचाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको भीगे हुए पिस्ता खाने के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

खाली पेट खाएं भीगे हुए पिस्ता, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Eating Soaked Pistachios On An Empty Stomach In Hindi

इम्यूनिटी करे बूस्ट

पिस्ता विटामिन सी का बेहदरीन सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग सुबह खाली पेट भीगे पिस्ते का सेवन जरूर करें। इसके सेवन से वायरल संक्रमण का खतरा कम रहेगा।

immunity

immunity

वजन करे कम

सुबह खाली पेट भीगे हुए पिस्ते का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

weight loss

weight loss

हड्डियों को बनाए मजबूत

उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती है। ऐसे में खाली पेट भीगे हुए पिस्ते का सेवन करना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाता है।

Bones

Bones

पाचन में करे सुधार

Digestion

Digestion

सुबह खाली पेट भीगे हुए पिस्ते का सेवन करने से पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article