हेल्थ

बेटी आराध्या को डेली ये खास फल देती हैं ऐश्वर्या, बच्चों की हाइट बढ़ाने में ऐसे करता है मदद

Avocado Fruit Benefits For Children In Hindi: ऐश्वर्या बेटी की ग्रोथ के लिए शुरुआत से ही उन्हें कुछ ऐसी चीजें खिलाती थीं, जिन्होंने आराध्या की तेजी से हाईट बढ़ाने में मदद की। इनमें एक खास फल भी ही, जिसे ऐश्वर्या बेटी आराध्या की डाइट में जरूर शामिल करती हैं। बच्चे की हाई बढ़ाने के लिए आप भी खिलाएं ये फल।

Image

Avocado Benefits For Children

Avocado Fruit Benefits For Children In Hindi: जब बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और शारीरिक विकास की बात आती है, तो पेरेंट्स हमेशा उन्हें अच्छी-अच्छी खाने के लिए देते हैं। सेलिब्रिटीज हो या आम पेरेंट्स, अपने बच्चे के लिए वे किसी भी चीज की कमी नहीं रखते हैं। सभी चाहते हैं कि उनके बच्चे स्वस्थ रहें और उनका शारीरिक विकास अच्छी तरह से हो। उनकी लंबाई तेजी से बढ़े। लेकिन आम पेरेंट्स अक्सर इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि आखिर बच्चों की बेहतर ग्रोथ के लिए उन्हें क्या-क्या खिलाना चाहिए। इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस और आराध्या की मम्मी के नुस्खे आजमा सकती हैं। उनकी बेटी आराध्या की ग्रोथ ने सभी को हैरान कर दिया है कि आखिर इतनी कम उम्र में उनकी हाईट और शरीर की ग्रोथ इतनी जबरदस्त कैसे हुई। आपको बता दें कि ऐश्वर्या बेटी की ग्रोथ के लिए शुरुआत से ही उन्हें कुछ ऐसी चीजें खिलाती थीं, जिन्होंने आराध्या की तेजी से हाईट बढ़ाने में मदद की। इनमें एक खास फल भी ही, जिसे ऐश्वर्या बेटी आराध्या की डाइट में जरूर शामिल करती हैं। आराध्या नियमित इस फल का सेवन करती हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या बेटी को रोज एवोकाडो जरूर खिलाती हैं। बच्चों की बेहतर ग्रोथ और हाइट बढ़ाने में यह फल कैसे लाभकारी है, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके फायदे बता रहे हैं।

बच्चों के लिए एवोकाडो खाने के फायदे - Avocado Benefits For Children In Hindi

डायटीशियन गरिमा के अनुसार, एवोकाडो एक पोषण से भरपूर फल है। इसे बच्चों को खिलाने से उनके शरीर को जरूर पोषण मिलता है, जो उनके बेहतर स्वास्थ्य और विकास के लिए आवश्यक है। ये हेल्दी फैट्स जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड के साथ-साथ 20 जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन ए, डी, ई और के आदि जैसे विटामिन्स होते हैं। यह फल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। यह बच्चों के कई तरह से फायदेमंद है जैसे,

  • बच्चों की हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
  • बच्चों की हाईट बढ़ाने में मदद करता है।
  • उनकी आंखों को स्वस्थ रखता है।
  • बच्चे का दिमाग तेज करता है और मेमोरी पावर बढ़ाता है।
  • यह बच्चों में पोषण की कमी नहीं होने देता।
  • उनकी इम्यूनिटी बढ़ाता है और बीमार पड़ने से बचाता है।

बच्चों की डाइट में एवोकाडो कैसे शामिल करें?

बच्चों की डाइट में आप इस अद्भुत फल को कई तरह से शामिल कर सकते हैं। इसे बच्चों को खिलाने का सबसे आसान तरीका है, एवोकाडो की पेस्ट बनाकर, इसे ब्रेड टोस्ट पर लगाकर बच्चों का खिलाना। इसके अलावा, आप सीधे तौर पर बच्चों को एवोकाडो काटकर खिला सकते हैं। आप बच्चों को शेक और स्मूदी के रूप में भी एवोकाडो दे सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article