हेल्थ

जिम में वर्क आउट के दौरान आखिर क्यों आ रहा है हार्ट अटैक, इन लक्षणों को बिल्कुल भी न करें इग्नोर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 11, 2022, 09:58 PM IST

Gym and heart attack connection: टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का जिम में वर्कआउट के दौरान कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया। इससे पहले राजू श्रीवास्तव को भी जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक आया था। जानिए क्या है जिम में हार्ट अटैक का कारण और शरीर देते है क्या संकेत।

Image

Gym Work Out

KEY HIGHLIGHTS
  • जिम में वर्कआउट के दौरान सिद्धांत वीर सूर्यवंशी को आया कार्डिएक अरेस्ट
  • वर्कआउट कभी-कभी दिल के लिए बेहद हानिकारक भी साबित हो सकता है।
  • हाई इन्टेन्सिटी वाला वर्कआउट हो सकता है हृदय रोगियों के लिए खतरनाक।

Gymming Connection With Heart Attack: टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी शुक्रवार (11 नवंबर) को जिम में वर्कआउट के दौरान हर्ट अटैक से निधन हो गया। सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की उम्र केवल 46 वर्ष थी। कुसुम, वारिस और सूर्यपुत्र कर्ण जैसे सुपरहिट शो में काम कर चुके सिद्धांत को आखिरी बार रिश्तों में कट्टी बट्टी सीरियल में देखा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धांत जिम में वर्क आउट कर रहे थे। इस दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद वह गिर गए थे।

सिद्धांत वीर सूर्यवंशी को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए 45 मिनट तक लगातार कोशिशें की। फिर भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। जिम में वर्कआउट के दौरान दिल के दौरे से होने वाली डेथ में सिद्धांत के अलावा अभिनेता कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जैसे मशहूर हस्तियों भी शामिल हैं। फिजिकल वर्क आउट हृदय रोग के खतरे को कम करने में मदद करता है। लेकिन, वर्क आउट कभी-कभी दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा भी सकता है।

वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक आमूमन उन लोगों में देखा जाता है जो पहले से हर्ट के पेशेंट हैं अपनी रूटीन को ठीक से फॉलो नहीं कर रहे हैं। हेल्थलाइन के अनुसार, हाई इन्टेन्सिटी वाले एक्सरसाइज हृदय रोग वाले लोगों के लिए अच्छा नहीं होते हैं। इसके अपोजिट प्रभावों से बचने के लिए शुरूआत हमेशा धीरे-धीरे करने की सलाह दी जाती है।

दिल में दिक्कतों के लक्षण (Symptoms of heart disease)

कुछ संकेत और लक्षण इस आर्टिकल में बताए गए हैं। अगर आप भी ऐसे लक्षण नोटिस या महसूस करते हैं तो अनदेखा इसे न करें। ऐसा न हो कि आप बहुत देर कर दें। इससे पहले डॉक्टर को रिपोर्ट जरूर करें।

बेचैनी: कभी-कभी छाती में हल्का सा दर्द भी बेचैनी पैदा कर सकता है और दिल का दौरा पड़ सकता है। इसके अलावा दिल के दौरे पड़ने से पहले छाती के बीच में दबाव, सिकुड़न या फूलना जैसी स्थिति भी महसूस हो सकते हैं। दर्द बिलकुल ना के बराबर भी हो सकता है। या फिर रुक-रुक कर भी आप हल्का दर्द महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आप इसे अनदेखा करने के बजाय तुरंत व्यायाम करना बंद कर दें। जल्दी से डॉक्टर से सलाह लेकर बॉडी चेक अप करा लें।

सांस फूलना: अगर आप एक्सरसाइज के दौरान सीने में बेचैनी के साथ सांस लेने में दिक्कत महसूस करते हैं, तो यह दिल की समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे में बिना देरी किए डॉक्टर से कंसल्ट करें।

चक्कर आना: इंटेंस एक्सरसाइज भले ही आपको थका देती है। लेकिन अगर आप व्यायाम करते समय चक्कर या बिल्कुल हल्का-हल्का महसूस करते हैं, तो व्यायाम तुरंत रोक दें। यह हार्ट अटैक की वार्निंग हो सकती है।

हर्ट बीट : हेल्थलाइन के अनुसार, आपके दिल की धड़कन जबरदस्त तेज हो रही है तो ऐसे में यह हर्ट अटैक का संकेत दे सकती है।

शरीर में बेचैनी: छाती के अलावा, आप हाथ, पीठ, जबड़े और कंधों जैसे अन्य क्षेत्रों में भी असुविधा महसूस कर सकते हैं।

अधिक पसीना आना: वैसे तो वर्कआउट के दौरान पसीना आना सामान्य है। लेकिन अगर पसीने के साथ आपका जी मिचला रहा हो या फिर ठंडा पसीना भी आ रहा हो तो तुरंत डॉक्टर को रिपोर्ट करें। यह दिल से संबंधित परेशानियों का संकेत देता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार रेगुलर एरोबिक एक्सरसाइज जैसे पैदल चलना हृदय स्वास्थ्य में सुधार लाता है। यह वजन घटाने और रक्तचाप को कम करने में मदद करता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article