Geetanjali Mishra की 'दुनाली' के निशाने से घायल हुए MD Desi Rockstar, यूट्यूब पर वायरल हुआ नया गाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 13, 2021, 08:54 AM IST

जाने माने हरियाणवी सिंगर एमडी देसी रॉकस्‍टार (MD Desi Rockstar) और अदाकारा गीतांजलि मिश्रा (Geetanjali Mishra) का गाना दुनाली (Dunaali) रिलीज हो गया है और 24 घंटे से कम समय में इस गाने को चार लाख 65 हजार से ज्‍यादा व्‍यूज मिल गए हैं।

Geetanjali mishra and MD Desi Rockstar song Dunaali: हरियाणवी सिंगर एमडी देसी रॉकस्‍टार और अदाकारा गीतांजलि मिश्रा का गाना दुनाली (Dunaali) रिलीज हो गया है। सोनोटेक म्‍यूजिक के यूट्यूब अकाउंट पर रिलीज हुए इस गाने को 24 घंटे से कम समय में चार लाख 65 हजार से ज्‍यादा व्‍यूज मिल गए हैं। दुनाली गाने को प्रोड्यूस किया है Celeb Connex ने। 

ये एमडी देसी रॉकस्‍टार और गीतांजलि मिश्रा की फॉलोइंग का ही नतीजा है कि गाने को इतना जबरदस्‍त रेस्‍पांस मिला है। इस गाने में गीतांजलि अपनी आंखों से 'दुनाली' चला रही हैं! गीतांजलि दिलकश अदाओं से एमडी के साथ साथ फैंस को घायल करती नजर आ रही हैं। गाने में उनका जबरदस्‍त डांस देखने को मिल रहा है। गाने दुनाली को एमडी ने गाया भी है। एमडी देसी रॉकस्‍टार का गाना देसी देसी ना बोला कर छोरी रे बहुत चर्चित है। 

गाने को लेकर गीतांजलि ने मीडिया को बताया कि हिंदी सिनेमा के बाद हरियाणवी म्यूजिक वीडियो में काम करना काफी अलग अनुभव रहा। उन्‍हें जब ये गाना ऑफर हुआ था तो गाना सुनते ही उन्‍होंने इसे करने के लिए हामी भर दी थी। एमडी देसी रॉकस्टार कहते हैं, 'अब बॉलीवुड की तरह हरियाणवी गाने धूम मचाने लगे हैं। ऐसे मौके लगा कि इस गाने में किसी बॉलीवुड अदाकारा को होना चाहिए। जिस तरह का गीतांजलि ने काम किय, वह प्रशंसनीय है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!