New Haryanvi Song: नया हरियाणवी गाना 'बेल बॉटम' हुआ रिलीज, दिखी उत्तर और कविता की क्यूट लव स्टोरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2020, 11:43 PM IST

New Haryanvi song 2020: हरियाणवी सिंगर सुभाष फौजी का नया गाना 'बेल बॉटम' रिलीज हो गया है। हाल ही रिलीज इस गाने को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

New Haryanvi song 2020: हरियाणवी गानों का अपना अलग ही स्वैग है। हरियाणनी गाने हर किसी को पसंद आते हैं। चाहे कोई पार्टी हो या फंक्शन लोग हरियाणवी गानों पर थिरकते जरूर नजर आते हैं। फिलहाल सुभाष फौजी और कविता सोभू अपना एक नया गाना 'बेल बॉटम' लेकर आए हैं। इस गाने में लीड रोल में उत्तर कुमार और कविता जोशी नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों कॉलेज खत्म होने के कई सालों बाद अचानक मिलते हैं और अपने कॉलेज के खूबसूरत पलों को याद करते हैं। एक-दूसरे से प्यार के कारण दोनों ने ही शादी नहीं की होती है। तो वहीं उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें एक-दूसरे का साथ आखिरकार मिल ही जाता है। इसके बोल ऋषी राज मस्ताना ने लिखे हैं जबकि गाने को म्यूजिक आरके क्रू ने दिया है। इस गाने को कुलदीप राठी ने डायरेक्ट किया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!