Ghaziabad Crime: दो युवकों को कमरे में बंद कर मारपीट व यौन शोषण करने के कई वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2022, 04:59 PM IST

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में समाज को शर्मसार कर देना वाला एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें चार से पांच आरोपी दो युवकों के साथ मारपीट कर उनका यौन शोषण कर रहे हैं। दोनों पीड़ित युवकों को चारी के शक में पकड़ा गया था। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Ghaziabad Crime: दो युवकों को कमरे में बंद कर मारपीट व यौन शोषण करने के कई वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Photo Credit: Twitter

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में दो युवकों की पिटाई करने के साथ यौन शोषण करने एक बड़ा मामला सामने आया है। इस घिनौने कृत्य के कई वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ आरोपी एक कमरे में बंद कर युवकों की पिटाई कर रहे हैं साथ ही उनके साथ घिनौना कृत्य करने की भी कोशिश कर रहे हैं। वहीं दोनों पीड़ित युवक लगातार चीख-चिल्ला रहे हैं, लेकिन आरोपित इन पीड़ितों पर रहम दिखाने की जगह हंस रहे हैं।

यह वायरल वीडियो गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ के क्षेत्र से संबंधित है। वीडियो वायरल होने के बाद से पुलिस महकमा में भी हड़़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि  इस वीडियो में नजर आ रहे दोनों युवकों को चोरी के शक में पकड़कर यह प्रताड़ना दी जा रही है।

पीड़ितों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अंशु जैन ने बयान जारी कर कहा कि पुलिस आरोपियां की पहचान करने में जुट गई है, जल्‍द ही पीड़ित से लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र लेकर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्‍चत की जाएगी। पुलिस के अुनसार इस पीटाई और यौन शोषण से जुड़े करीब 5 से 7 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गए हैं, सभी की जांच की जा रही है।

पीड़ित मांगते रहे रहम की भीख, आरोपी उड़ाते रहे मजाक

वायरल वीडियो में चार से पांच आरोपित दोनों युवकों के कपड़े उतारते दिख रहे हैं। जिसके बाद एक युवक के संवेदनशील अंग में बोतल डालने की कोशिश की जाती है। इस दौरान वह लगातार चीख-चिल्ला और रहम की भीख मांगता रहा। वहीं, इस घिनौने कृत्य के दौरान हमलावर युवक हंसते हुए पीड़ितों का मजाक उड़ाते रहे। इन वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी कमरे में बनाया गया है। उधर, पुलिस घटना स्थल व आरोपितों के पहचान की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!