Ghaziabad Viral: लड़कियों का हाई वोल्टेज ड्रामा, लड़के को लड़कियों ने धुन डाला, तमाशबीन बनी रही पुलिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2022, 07:15 PM IST

Ghaziabad Viral: गाजियाबाद में सड़क पर स्‍कूटी टकराने के बाद दो लड़कियों द्वारा एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। यह घटना सोमवार रात की है। पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों लड़कियां युवक को ईंट-पत्‍थर और हेलमेट से पीट रही हैं। अब पुलिस दोनों लड़कियों की तलाश कर रही है।

Ghaziabad Viral: लड़कियों का हाई वोल्टेज ड्रामा, लड़के को लड़कियों ने धुन डाला, तमाशबीन बनी रही पुलिस
Photo Credit: YouTube

Ghaziabad Viral: गाजियाबाद में सड़क पर पुलिस के सामने ही लड़कियों की थप्पड़बाजी का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। स्‍कूटी की टक्‍कर होने के बाद दो दबंग लड़कियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक को ईंट-पत्‍थरों और हेलमेट से जमकर पीटा। रोड रेज की यह घटना पुलिस के सामने ही हो रही थी। लड़कियां युवक की दनादन पिटाई कर रही थीं, वहीं पुलिस मौके पर तमाशबीन बन थप्पड़बाजी देख रही थी।

दरअसल, यह घटना गाजियाबाद के थाना मधुबन बापूधाम इलाके में सेक्टर 23 चौराहे की है। स्‍कूली से जा रही दो युवतियों की स्कूटी युवक के स्‍कूटी से टकरा गई। इसके बाद युवतियों ने अपने परिचितों को बुला लिया और उनकी शह पर युवक को हेलमेट और ईंट से खूब पीटा। इस दौरान वहां सैकड़ों की भीड़ जुट गई। भीड़ देख डॉयल 112 की पुलिस भी पहुंच गई। शुरू में पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन लड़कियां इनके साथ भी हाथापाई पर उतारू हो गई, जिसके बाद पुलिस पीछे हट गई। महिला पुलिसकर्मी न होने के कारण पुलिसकर्मी असहाय होकर इस घटना को देखते रहे और युवक दोनों लड़कियों से पिटता रहा।

लोगों ने जब किया विरोध तो भाग खड़ी हुई लड़कियां, अब पुलिस कर रही तलाश

करीब 10 से 15 मिनट तक चले इस घटनाक्रम में जब लड़कियां युवक को लगातार पीटती रही तो वहां तमाशबीन बनी भीड़ ने भी लड़कियों के इस कृत्य का विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों लड़कियां वहां से भाग खड़ी हुई। सोमवार रात हुए इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो कुछ ही घंटों में तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में दिख रहा है कि पीड़ित युवक लड़कियों की मार से बचने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है, मगर ये लड़कियां उसे लगातार पीटे जा रही हैं। अब इस मामले में पुलिस दोनों लड़कियों की तलाश में जुटी है। मधुबन बापूधाम थाने के एसओ मुनेश कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर लड़कियों को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!