एक्सप्लेनर्स

प्यार, शादी और राजनीति: कौन हैं महुआ मोइत्रा? करोड़ों की नौकरी छोड़ कैसे बनीं फायरब्रांड नेता

Who is Mahua Moitra: महुआ मोइत्रा टीएमसी की चर्चित सांसद हैं, जो अपने तेज और बेबाक भाषणों के लिए जानी जाती हैं। आज वह देश की प्रभावशाली महिला नेताओं में शामिल हैं।

Image

बैंकिंग से राजनीति तक: महुआ मोइत्रा की दिलचस्प कहानी (Photo: AI Generated)

Who is Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) अपने बेबाक अंदाज और तेज भाषणों के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर संसद के अंदर और बाहर सरकार के खिलाफ अपनी बात खुलकर रखती हैं। उनकी बोलने की शैली और मुद्दों पर पकड़ के कारण उन्हें एक मजबूत और प्रभावशाली नेता माना जाता है। महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra Biography) का जन्म साल 1974 में असम के कछार जिले में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई कोलकाता में हुई। आगे की शिक्षा के लिए वह अमेरिका गईं।

बैंकिंग क्षेत्र में किया काम

जहां उन्होंने मैसाचुसेट्स के माउंट होलोके कॉलेज से अर्थशास्त्र और गणित में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग क्षेत्र में काम शुरू किया। उन्होंने मशहूर बैंक जेपी मॉर्गन में नौकरी की, जहां उन्होंने न्यूयॉर्क और लंदन जैसे बड़े शहरों में काम किया। वहां वह एक अच्छे पद पर थीं और उन्हें बहुत अच्छी सैलरी मिलती थी। लेकिन कुछ समय बाद उन्हें महसूस हुआ कि वह इस काम से संतुष्ट नहीं हैं और समाज के लिए कुछ करना चाहती हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने भारत लौटने का फैसला किया।

2009 में ज्वाइन की कांग्रेस पार्टी

भारत आने के बाद महुआ ने 2009 में कांग्रेस पार्टी जॉइन की, लेकिन ज्यादा समय तक वहां नहीं रहीं। 2010 में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) का दामन थाम लिया। इसके बाद उनका राजनीतिक करियर तेजी से आगे बढ़ा। साल 2016 में उन्हें पश्चिम बंगाल के करीमपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मौका मिला और वह जीतकर विधायक बनीं।

महुआ मोइत्रा 2019 में पहली बार पहुंची संसद

इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी ने उन्हें कृष्णानगर सीट से उम्मीदवार बनाया। महुआ ने यहां से जीत हासिल की और पहली बार संसद पहुंचीं। तब से वह लगातार सक्रिय राजनीति में बनी हुई हैं और अपने विचारों को मजबूती से रखती हैं।

बीजू जनता दल के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा से की शादी

उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने डेनमार्क के लार्स ब्रोरसन नाम के एक फाइनेंसर से शादी की थी, लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया। साल 2025 में उन्होंने जर्मनी में एक निजी समारोह में बीजू जनता दल के पूर्व सांसद और वरिष्ठ वकील पिनाकी मिश्रा (Pinaki Misra) से शादी की है। कुल मिलाकर अगर कहें तो महुआ मोइत्रा एक ऐसी नेता हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक सफल बैंकर के रूप में की और बाद में राजनीति में आकर अपनी अलग पहचान बनाई। आज वह देश की चर्चित और प्रभावशाली नेताओं में गिनी जाती हैं।

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article