वर्ल्ड सिनेमा

टाइगर श्रॉफ के हाथ लगी बड़ी इंटरनेशनल फिल्म, हॉलीवुड के इन सुपरस्टार्स संग करेंगे काम

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 1, 2025, 03:20 PM IST

Tiger Shroff New Hollywood Movie: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अब बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले हैं। Amazon MGM एक एक्शन फिल्म डेवलप कर रही है, जिसमें टाइगर श्रॉफ के साथ ये स्टार्स भी नजर आएंगे। तो चलिए जानते हैं...

Image

Image Source: IMDb

Tiger Shroff New Hollywood Movie: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ फिल्मों को लेकर भी खबरों में बने हुए हैं। टाइगर श्रॉफ को काफी समय से बड़े पर्दे पर एक धांसू वापसी की इंतजार है। अभी हाल ही में रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही हैं। इन सब के बीच टाइगर श्रॉफ का नाम एक नई फिल्म से जुड़ रहा है। इस बार टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड नहीं बल्कि हॉलीवुड के स्टार्स के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं पूरी खबर क्या है। टाइगर श्रॉफ किन स्टार्स के साथ काम करने वाले हैं।

टाइगर श्रॉफ हॉलीवुड स्टार्स के साथ करेंगे काम

एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म है, जिसने हलचल बढ़ा दी है। Pinkvilla की रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर श्रॉफ हॉलीवुड के सिल्वेस्टर स्टेलोन (Sylvester Stallone) और थाईलैंड के मार्शल आर्ट्स किंग टोनी जा (Tony Jaa) के साथ पैन-वर्ल्ड एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को कई भाषा में रिलीज किया जाएगा। टाइगर श्रॉफ अपने आइडल सिल्वेस्टर स्टेलोन के साथ काम करने को बहुत एक्साइटेड हैं। ये एकदम यूनिक पैन-वर्ल्ड एक्शन स्पेक्टेकल होगी। इस खबर के सामने आने के बाद टाइगर श्रॉफ के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में कई धांसू एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे जो आपके होश उड़ा देंगे। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक सिल्वेस्टर स्टेलोन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म को लेकर कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।

बॉलीवुड के बाद दिखेगा हॉलीवुड में जलवा

सिल्वेस्टर स्टेलोन की फिल्म से टाइगर श्रॉफ का इंटरनेशनल डेब्यू पक्का माना जा रहा है। टाइगर श्रॉफ अपने एक्शन अवतार से बॉलीवुड में भी धमाल मचा चुके हैं, अब देखना होगा हॉलीवुड में एक्टर क्या गदर काटते हैं। टाइगर श्रॉफ और सिल्वेस्टर स्टेलोन की फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article