Actress Valerie Perrine Passes Away: हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक शॉकिंग खबर सामने आई है. इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस वैलेरी पेरिन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. वैलेरी पेरिन को ‘लेनी’ और ‘सुपरमैन’ जैसी फिल्मों से पॉपुलैरिटी मिली. एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी इंडिया में भी कम नहीं थीं. यहां पर भी वैलेरी को चाहने वालों की संख्या काफी ज्यादा थी. वैलेरी पेरिन ने इस दुनिया को 82 साल की उम्र में अलविदा कहा है. अभिनेत्री के निधन की दुखद जानकारी उनके दोस्त स्टेसी साउथर ने फैंस को दी. इस मौके पर उन्होंने एक्ट्रेस की आखिरी इच्छा भी बताई.
क्या थी वैलेरी पेरिन की आखिरी इच्छा?
एक्ट्रेस वैलेरी पेरिन (Valerie Perrine) साल 2015 में पार्किंसंस नाम की बीमारी का सामना कर रही थी. एक्ट्रेस आर्थिक तंगी से भी गुजर रही थीं और इन्हीं दिनों में वह अपना इलाज भी करवा रही थीं. वैलेरी के दोस्त साउथर ने एक GoFundMe लिंक भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि पेरिन ने अपनी बीमारी का सामना पूरी हिम्मत के साथ किया था. उन्होंने कभी भी किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की. वह एक सच्ची प्रेरणा थीं, जिन्होंने अपनी जिंदगी को काफी खुलकर जिया है. अब उनके बिना ये दुनिया कम खूबसूरत लग रही हैं. इस पोस्ट में साउथर ने पेरिन की आखिरी इच्छा का भी खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वैलेरी पेरिन की आखिरी इच्छा फॉरेस्ट लॉन कब्रिस्तान में दफन होने की थी.
वैलेरी पेरिन का शानदार करियर
वैलेरी पेरिन का जन्म टेक्सास के गैल्वेस्टन में हुआ था और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म स्लॉटरहाउस-फाइव से की थी. एंटरटेनमेंट की दुनिया से वैलेरी का पुराना नाता था. उनकी मां एक डांसर थी लेकिन पिता अमेरिकी सेना में लेफ्टिनेट कर्नल थे. वैलेरी ने कई फिल्में कीं, लेकिन उन्हें पहचान फिल्म लेनी से मिली. ये फिल्म काफी सफल हुई. वह प्लेबॉय मैगजीन में भी नजर आई थीं. ये काम उन्हें दो बार किया. इसके अलावा, साल 1973 में ब्रूस जे फ्रेडमैन के नाटक 'स्टीमबाथ' के पीबीएस प्रसारण के दौरान जानबूझकर न्यूड अमेरिकी टेलीविजन पर दिखाई देने वाली पहली अभिनेत्री के रूप में सुर्खियों में आई थी. उन्होंने साल 1975 में ही कान फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड अपने नाम किया.
