वर्ल्ड सिनेमा

Spider-Man ने जेंडया संग शादी की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस हुए गदगद

Tom Holland confirms marriage to Zendaya: स्पाइडरमैन फेम टॉम हॉलैंड इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच टॉम हॉलैंड ने आखिरकार जेंडया के साथ अपनी शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है।

Image

टॉम हॉलैंड ने कर ली शादी (pic credit-instagram)

Tom Holland confirms marriage to Zendaya: हॉलीवुड एक्टर और स्पाइडरमैन (Spider Man) फेम टॉम हॉलैंड (Tom Holland) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि टॉम हॉलैंड ने शादी कर ली है। टॉम हॉलैंड और जेंडया की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थी। इस बीच स्पाइडरमैन फेम टॉम हॉलैंड ने अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। एक्टर ने ऐसी बात कह दी है कि सभी लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-हॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं Hrithik Roshan !! ऑस्कर जीतने वाली फिल्मों से जुड़ी एजेंसी संग मिलाया हाथ)

टॉम हॉलैंड ने कर ली शादी

हॉलीवुड एक्टर और स्पाइडरमैन टॉम हॉलैंड ने आखिरकार जेंडया के साथ अपनी शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एआई से बनाई गई उनकी शादी की कुछ फर्जी तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिनमें दावा किया गया था कि दोनों ने इटली के लेक कोमो में शादी की है। इन तस्वीरों को देखकर टॉम हॉलैंड की दादी भी धोखा खा गई थीं और उन्हें लगा कि उन्हें शादी में नहीं बुलाया गया। पीपल मैगजीन से बातचीत के दौरान टॉम हॉलैंड ने बताया कि उनकी दादी ने वायरल तस्वीरें देखकर यही सोचा था। इसी दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या परिवार के बाकी लोगों को भी सफाई देनी पड़ी, तो उन्होंने जवाब दिया, 'हीं, क्योंकि वे सभी वहां मौजूद थे।' टॉम के इस जवाब से पहली बार आधिकारिक तौर पर यह साफ हो गया कि वह और जेंडया शादी कर चुके हैं। हालांकि, उन्होंने शादी से जुड़ी कोई और जानकारी देने से इनकार कर दिया।

Spider Man Tom Holland confirms marriage to Zendaya

टॉम हॉलैंड ने कर ली शादी (पिक क्रेडिट-इंस्टाग्राम)

टॉम हॉलैंड ने की तारीफ

बताते चलें कि जेंडया ने 'जिमी किमेल लाइव' शो में शादी की अफवाहों पर मजाकिया अंदाज में कहा था कि उन्होंने ऐसी कोई खबर नहीं देखी। वहीं, सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने भी इशारों-इशारों में कहा था कि दोनों की शादी हो चुकी है। टॉम हॉलैंड ने इंटरव्यू में जेंडया की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि जेंडया उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं और वही इंसान हैं जो उनकी जिंदगी और स्टारडम के दबाव को सबसे बेहतर तरीके से समझती हैं। टॉम ने कहा कि उनके साथ उन्हें हमेशा सुरक्षा, सुकून और पूरा साथ मिलता है। उन्होंने जेंडया को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा बताया। शादी की पुष्टि के बाद अब दोनों अपने-अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article