वर्ल्ड सिनेमा

हॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं Hrithik Roshan !! ऑस्कर जीतने वाली फिल्मों से जुड़ी एजेंसी संग मिलाया हाथ

Hrithik Roshan Make His Hollywood Debut: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक ऋतिक रोशन ने हॉलीवुड डेब्यू करने के लिए ऑस्कर जीतने वाली फिल्मों से जुड़ी एजेंसी 'एनॉनिमस कंटेंट' के साथ हाथ मिलाया है।

Image

हॉलीवुड डेब्यू करेंगे ऋतिक रोशन (Pic Credit: Instagram)

Hrithik Roshan Make His Hollywood Debut: ऋतिक रोशन बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड और स्टाइलिश एक्टर्स में से एक हैं। बॉलीवुड की फिल्मों में धमाल मचाने के बाद अब ऋतिक रोशन एक बड़ी छलांग लगाने की तैयारी कर रहे हैं। सुनने में आ रहा है कि ऋतिक रोशन ने ऑस्कर जीतने वाली फिल्मों से जुड़ी एजेंसी 'एनॉनिमस कंटेंट' के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। 'एनॉनिमस कंटेंट' एक बड़ी और फेमस कंपनी है, जो कई ऑस्कर-विनिंग फिल्में और क्रिटिक्स द्वारा सराहे गए टेलीविजन प्रोजेक्ट्स बना चुकी है। इस खबर के वायरल होने के बाद फैन्स भी ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के हॉलीवुड डेब्यू को देखने के लिए बेताब हैं। हॉलीवुड प्रोजेक्ट के साथ ऋतिक रोशन भी उन इंडियन सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं, जो इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बना रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Don 3 Controversy: रणवीर सिंह के सपोर्ट में आए Ammy Virk, बोले 'फरहान ने उन्हें नजरअंदाज...')

हॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं ऋतिक रोशन

'एनॉनिमस कंटेंट' ने अब आधिकारिक तौर पर ऋतिक रोशन को अपने प्रतिष्ठित टैलेंट रोस्टर में शामिल कर लिया है। इस कंपनी को हॉलीवुड की सबसे प्रभावशाली मीडिया और मैनेजमेंट फर्मों में से एक माना जाता है। यह मशहूर डायरेक्टर्स, लेखकों और एक्टरों को रिप्रेजेंट करती है। इतने ही नहीं यह अवॉर्ड जीतने वाली फिल्में और टेलीविजन सीरीज भी बनाती है। ऋतिक रोशन के इस कंपनी से जुड़ने के बाद अब कयास लगाए जा रहा हैं कि अभिनेता को अब किसी बड़े और शानदार इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में काम करते हुए देखा जाएगा। हालांकि अभी तक किसी हॉलीवुड प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Alpha Cast Fees: आलिया भट्ट की फीस ने हिलाया बजट, बॉबी-शरवरी को मेकर्स ने थमाई चिल्लर)

Hrithik Roshan

Hrithik Roshan

'कृष 4' में नजर आएंगे ऋतिक रोशन

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन को आने वाले दिनों में फिल्म 'कृष 4' में देखा जाएगा। ऐसा भी सुनने में आया था कि इस मूवी को करने के लिए ऋतिक रोशन ने मोटी रकम चार्ज करने का फैसला किया है। दिलचस्प बात यह है कि 'कृष 4' को ऋतिक रोशन ही डायरेक्ट करते दिखाई देंगे। इसके अलावा उनके पास एक सीरीज 'स्टॉर्म' भी है, जो उनके बैनर HRX फिल्म्स के तहत बनाई जा रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article