वर्ल्ड सिनेमा

कोरियन एक्टर ली सांग-बो ने दुनिया को कहा अलविदा, फैंस को लगा 440 वोल्ट का झटका

Lee Sang Bo Death: कोरियाई एक्टर ली सांग-बो की मौत से उनके फैंस सदमे में है। ली सांग-बो की मौत की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। ली सांग बो का 45 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर ली सांग-बो को लोग श्रद्धाजंलि दे रहे हैं।

Image

pic credit-instagram

Lee Sang Bo Death: कोरियाई एक्टर ली सांग-बो की मौत की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। ली सांग बो का 45 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर ली सांग-बो को लोग श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर लोग ली सांग-बो की मौत के बारे में चर्चा भी कर रहे हैं। हालांकि लोग ली सांग-बो की मौत की वजह सामने नहीं आई है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

कोरियाई एक्टर ली सांग-बो का निधन

कोरियाई एक्टर ली सांग-बो की मौत से उनके फैंस सदमे में है। ली सांग-बो का शव उनके घर में प्योंगटेक शहर में मिला। लोकल पुलिस के अनुसार, उनका शरीर गुरुवार को दोपहर 12:40 बजे परिवार के सदस्य ने खोजा। प्योंगटेक पुलिस ने बताया कि मौत में किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि के कोई संकेत नहीं हैं। हालांकि, मौत का सही कारण पता लगाने के लिए जांच चल रही है। अंतिम संस्कार की व्यवस्था 29 मार्च को सुबह 10:30 बजे प्योंगटेक के जंगआंग फ्यूनरल होम के रूम नंबर 3 में तय की गई है। खबर सामने आने के बाद उनके एजेंसी कोरिया मैनेजमेंट ग्रुप (KMG) ने बयान जारी किया। बयान में कहा गया, 'हम दुख के साथ सूचित करते हैं कि हमारे एक्टर ली सांग-बो का निधन हो गया है। परिवार की इच्छा के अनुसार हम मौत का कारण नहीं बता सकते। उनका अंतिम संस्कार प्योंगटेक सेंट्रल फ्यूनरल होम के रूम नंबर 3 में हो रहा है।' एजेंसी ने आगे कहा, 'परिवार की निजता और सुरक्षा के लिए हम मीडिया और जनता से अनुरोध करते हैं कि वे कवरेज और विजिट न करें। हम आपके समझ और सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं।'

बताते चलें कि ली सांग-बो की मौत की खबर ने 2022 के ड्रग मामले को चर्चा में ला दिया है। उस समय उन्हें सार्वजनिक जगह पर अजीब व्यवहार करते देखा गया था, जिसके बाद ड्रग यूज का मामला सामने आया था। उन्हें थोड़े समय के लिए हिरासत में भी लिया गया था। हालांकि, बाद में जांच में कोई अवैध ड्रग्स नहीं मिले। नेशनल फॉरेंसिक सर्विस की जांच में उनके शरीर में कोई ड्रग नहीं पाया गया।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article