Salman Khan and Sanjay dutt Cameo: सऊदी अरब की एक्शन फिल्म '7 डॉग्स' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जो कि अबतक इंटरनेट पर छाई हुई है। इस फिल्म के ट्रेलर ने लोगों को एक्साइटेड कर दिया है। मूवी के ट्रेलर में बॉलीवुड के 2 बड़े स्टार्स की झलक देखने को मिली है। आइए नजर डालते है इस पूरी रिपोर्ट पर...
सलमान खान और संजय दत्त ने मिलाया हाथ
सऊदी अरब की फिल्म '7 डॉग्स' का ट्रेलर रिलीज होते ही सबसे ज्यादा चर्चा में आ गया है। ट्रेलर में सलमान खान और संजय दत्त के कैमियो ने फैंस को दीवाना बना दिया है। ट्रेलर में सलमान खान सफेद सूट में स्माइल करते हुए नजर आते हैं और कहते हैं, "तुम जानते हो वो क्या करता है? वो अपनी पूरी जिंदगी रिकॉर्ड करता है।" संजय दत्त थोड़ी देर बाद ऑथॉरिटी के साथ चलते दिखते हैं, हाथ में गैजेट लिए और कई लोगों के साथ, जो उनके विलेन रोल का हिंट देते हैं। एक सीन में सलमान शांत बैठे एक किरदार से पूछते हैं, "तुम मुझे क्रिमिनल क्यों लग रहे हो?"ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, ड्रामेटिक विजुअल्स और बड़े स्केल का प्रोडक्शन दिखाया गया है।
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म
बताते चलें कि फिल्म '7 डॉग्स' कहानी मिडिल ईस्ट में फैल रही एक खतरनाक नई ड्रग और उसे रोकने के मिशन पर आधारित है। ट्रेलर यूट्यूब पर वायरल हो गया। फैंस कमेंट्स में लिख रहे हैं, 'सिर्फ सलमान खान के लिए इंतजार कर रहा हूं', 'रियल किंग ऑफ बॉलीवुड सलमान खान', 'भाई और बाबा की जोड़ी याद आ गई।' मालूम हो कि सलमान खान और संजय दत्त ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद करते हैं। सलमान खान जल्द ही फिल्म बैटल ऑफ गलवान में नजर आने वाले हैं। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। सलमान खान की ये फिल्म 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
