Kevin Jonas on Priyanka Chopra-Nick Jonas Dating: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी प्रियंका चोपड़ा की कोई तस्वीर वायरल हो जाती है, तो कभी एक्ट्रेस के परिवार से जुड़ा कोई अपडेट आ जाता है। इन सब के बीच अब निक जोनस के बड़े भाई केविन जोनास (Kevin Jonas) ने उनकी पहली डेट का एक ऐसा मजेदार किस्सा बताया है। तो चलिए जानते हैं कि केविन जोनास ने पॉडकास्ट के दौरान क्या बोला है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Priyanka Chopra की Varanasi के सेट से लीक हुई फोटो, इंटरनेट पर बढ़ी हलचल
केविन जोनास ने किया खुलासा
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह प्रियंका चोपड़ा के जेठ केविन जोनास का अभी हाल ही में पॉडकास्ट में बड़ा खुलासा किया है। हाल ही में ‘Hey Jonas’ पॉडकास्ट के एक एपिसोड में केविन जोनास बताया कि 'मैंने विंगमैन का काम किया। इतना ज्यादा कि मुझे बाथरूम में जाकर उल्टी करनी पड़ी और फिर मैं वापस आ गया।' इस पर उनके भाई जो जोनस ने उल्टी की आवाज निकाली तो केविन ने कहा, 'नहीं, नहीं, नहीं! इसकी तारीफ करो, तालियां बजाओ।' उन्होंने ये नहीं बताया कि ऐसा क्यों हुआ। निक ने इस पर कहा, 'यह एक प्रो मूव था।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'मुझे गंदगी में रहना पसंद नहीं' प्रियंका चोपड़ा ने बताई बॉलीवुड छोड़ने की असली वजह, सोशल मीडिया पर मच गया हल्ला
जो जोनस ने सोफी टर्नर को लेकर की बात
जो जोनस ने हाल ही में अपने अलग रह रही पत्नी सोफी टर्नर के साथ बच्चों की को-पेरेंटिंग को लेकर खुलकर बात की। कानूनी लड़ाई के बाद उन्होंने बच्चों की कस्टडी को लेकर अपने एक्सपीरियेंस शेयर किया। उन्होंने कहा कि वह एक सिंगल डैड हैं और बच्चों की मां के साथ मिलकर उनकी परवरिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह इसके लिए आभारी हैं कि उनके पास ऐसा को-पेरेंट है जिसके साथ वे अच्छे और बुरे दोनों दिनों को संभाल सकते हैं। जो ने आगे कहा, 'उन्होंने मुझे जीने की वजह दी है। जब मैं सबसे दुखी होता हूं, तो उनकी एक झप्पी मुझे याद दिला देती है कि दुनिया की सारी परेशानियां दूर हो सकती हैं।'
