बॉलीवुड

Priyanka Chopra की Varanasi के सेट से लीक हुई फोटो, इंटरनेट पर बढ़ी हलचल

Varanasi Pic: एसएस राजामौली की आने वाली फिल्म वाराणसी के सेट एक फोटो सामने आई है, जो कि हर तरफ वायरल हो रही है। इस फोटो ने इंटरनेट पर हलचल पैदा कर दी है।

Image

वाराणसी के सेट से सामने आई फोटो (pic credit-instagram/twitter)

Varanasi Pic: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की अपकमिंग फिल्म वाराणसी (Varanasi) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। एस.एस. राजामौली (SS Rajamouli) फिल्म 'वाराणसी' का निर्देशन कर रहे हैं। इस बीच फिल्म वाराणसी के सेट से एक पिक्चर सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को देखकर लोग 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। (ये भी पढ़ें-PM Narendra Modi और जॉर्जिया मेलोनी के वीडियो पर Priyanka Chopra समेत इन स्टार्स ने किया रिएक्ट)

वाराणसी के सेट से सामने आई फोटो

एसएस राजामौली की आने वाली फिल्म वाराणसी को लेकर एक नई सेट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर ने फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोटो फिल्म के Ugrabhatti caves सीक्वेंस की है, जिसकी झलक पहले महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा के कैरेक्टर पोस्टर और ट्रेलर में दिखाई गई थी। अब पहली बार इस सेट को करीब से देखा गया है। इस तस्वीर में कोई कलाकार नजर नहीं आ रहा, लेकिन फिल्म के भव्य सेट डिजाइन की झलक साफ दिखाई दे रही है। फोटो में बड़े-बड़े पत्थरों की संरचनाएं, खूबसूरत खंभे और विशाल ब्लू स्क्रीन दिखाई दे रही है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस सीन में भारी VFX का इस्तेमाल होगा।

varanasi pic

वाराणसी के सेट से सामने आई फोटो (pic credit-twitter)

कब रिलीज होगी फिल्म वाराणसी

बताते चलें कि फिल्म वाराणसी को के.एल. नारायण और एस.एस. कार्तिकेय प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में महेश बाबू रुद्र, प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी और पृथ्वीराज सुकुमारन कुंभ के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत एमएम कीरावाणी ने तैयार किया है। वाराणसी 7 अप्रैल 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेकरार हैं। मालूम हो कि इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा इंडियन सिनेमा में वापसी कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा काफी समय से हॉलीवुड में अपना जलवा बिखेर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग को अब पूरी दुनिया पसंद करती है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article