Lady Gaga Engagement Rumors: लेडी गागा के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दुनियाभर में मशहूर लेडी गाना की सगाई हो गई है? ये खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। भारत में भी हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस लेडी गागा की काफी फैन फॉलोइंग है। अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस की सगाई हो गई है। दरअसल इस तस्वीर में लेडी गागा नजर आ रही हैं और उनके उंगलियों में एक इंगेजमेंट रिंग भी नजर आ रही है।
इस तस्वीर के वायरल होने के साथ ही कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी यह दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने बिना किसी ऑफिशियल जानकारी दिए सगाई कर ली है। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अब एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ के चक्कर में भी सुर्खियों में आ गई हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
क्या सच में हो गई है लेडी गागा की सगाई?
कई खबरों के अनुसार लेडी गागा इन दिनों एक बिजनेसमैन माइकल पोलांस्की को डेट कर रही हैं। लेडी गागा की जिस फोटो को देखकर उनकी सगाई होने का दावा किया जा रहा है, उसमें वह ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं।
इस फोटो के सामने आती है फैंस दावा कर रहे हैं कि एक्ट्रेस लेडी गागा ने बॉयफ्रेंड माइकल के साथ सगाई कर ली है। हालांकि इस पर एक्ट्रेस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
