अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने की योजना बना रहे हैं और बेहतर ब्याज दर की तलाश में हैं तो स्मॉल फाइनेंस बैंक आपके लिए एक विकल्प हो सकते हैं। देश के कई स्मॉल फाइनेंस बैंक चुनिंदा अवधि की एफडी पर 8 फीसदी से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा ब्याज दर 8.25 प्रतिशत तक है। हालांकि, अलग-अलग बैंकों में यह ब्याज दर निवेश की अवधि के आधार पर तय होती है। आइए जानते हैं कि कौन-से स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर कितना ब्याज दे रहे हैं-
कौन-सा बैंक दे रहा कितना ब्याज
स्मॉल फाइनेंस बैंक | FD की अवधि | ब्याज दर |
|---|---|---|
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक | 5 साल | 8.25% |
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक | 3 साल 1 दिन | 8.10% |
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक | 3 साल 1 दिन से 3 साल 6 महीने | 8.10% |
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक | 666 दिन | 8.10% |
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक | 23 महीने 1 दिन से 27 महीने | 8.05% |
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक | 3 साल (1095 दिन) | 8.00% |
ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक | 800 दिन | 8.00% |
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक
स्मॉल फाइनेंस बैंकों में सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank) एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज देने वालों में शामिल है। बैंक 5 साल की अवधि वाली एफडी पर 8.25% ब्याज दे रहा है।इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (Equitas Small Finance Bank) भी एफडी पर आकर्षक ब्याज दे रहा है। बैंक की मैक्सिमा एफडी स्कीम के तहत 36 महीने और 1 दिन यानी 3 साल और 1 दिन की अवधि पर 8.10% ब्याज मिल रहा है।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank) में 3 साल और 1 दिन से लेकर 3 साल और 6 महीने तक की एफडी पर 8.10% ब्याज दिया जा रहा है।
उत्कर्ष और जना स्मॉल फाइनेंस बैंक
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank) 666 दिन की एफडी पर 8.10% ब्याज दे रहा है। कम अवधि में एफडी करने की योजना बनाने वाले निवेशक इस दर पर ध्यान दे सकते हैं। वहीं, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank) में 3 साल यानी 1095 दिन की एफडी पर 8% ब्याज मिल रहा है।
ईएसएएफ और शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक
ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक (ESAF Small Finance Bank) 800 दिन की एफडी पर 8% ब्याज दे रहा है। वहीं, शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक 23 महीने और 1 दिन से लेकर 27 महीने की अवधि वाली एफडी पर 8.05% ब्याज दे रहा है। हालांकि, इस दर वाली शिवालिक एफडी में समय से पहले निकासी की सुविधा नहीं है।
निवेश से पहले रखें ध्यान
हालांकि, एफडी चुनते समय केवल ब्याज दर ही नहीं, बल्कि निवेश की अवधि और समय से पहले पैसा निकालने की शर्तों को भी समझना जरूरी है। इसके अलावा, अपनी जरूरत के मुताबिक बैंक और एफडी की अवधि चुनें।
