Alpha Cast Fees: आलिया भट्ट की फीस ने हिलाया बजट, बॉबी-शरवरी को मेकर्स ने थमाई चिल्लर

Alpha Cast Fees: आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनी फिल्म 'अल्फा' को बड़े बजट में बनाया गया है। तो चलिए जानते हैं इस मूवी के लिए आलिया भट्ट से लेकर बॉबी देओल सहित बाकी एक्टर्स ने कितने रुपये फीस ली है।

Authored by: Lalit KumarUpdated Jun 10 2026, 12:08 IST
जानिए 'अल्फा' कास्ट की फीस...Image Credit : Instagram01 / 06

जानिए 'अल्फा' कास्ट की फीस...

Alpha Cast Fees: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' का टीजर 10 जून को मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस टीजर में आलिया भट्ट एक से बढ़कर एक एक्शन सीन्स करती दिखाई दे रही हैं। यह टीजर फैन्स को पसंद भी आ रहा है। इस मूवी में अपने किरदार को निभाने के लिए आलिया भट्ट ने मुंहमांगी रकम ली है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट के माध्यम से 'अल्फा' की कास्ट की फीस के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इन एक्टर्स ने कितने रुपये फीस ली है...

शरवरी वाघImage Credit : Instagram02 / 06

शरवरी वाघ

शरवरी वाघ को फिल्म 'अल्फा' में सेकंड लीड के रोल में कास्ट किया गया है। इस मूवी के लिए शरवरी ने मेकर्स से 3 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

अनिल कपूरImage Credit : Instagram03 / 06

अनिल कपूर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल कपूर भी इस फिल्म 'अल्फा' में अहम रोल अदा करते हुए दिखाई देंगे। अनिल कपूर को मेकर्स ने बतौर फीस 6 करोड़ रुपये दिए हैं।

बॉबी देओलImage Credit : Instagram04 / 06

बॉबी देओल

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल को फिल्म 'अल्फा' में आलिया भट्ट के पिता के रोल में देखा जाएगा। इस किरदार के लिए बॉबी देओल को कथित तौर पर 6 करोड़ रुपये सैलरी मिली है।

आलिया भट्टImage Credit : Instagram05 / 06

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट फिल्म 'अल्फा' में जबरदस्त एक्शन अवतार में दिखाई देने वाली हैं। इस मूवी को करने के लिए आलिया भट्ट को मेकर्स की ओर से 25 से 30 करोड़ रुपये फीस मिली है।

इतने करोड़ में बनी है 'अल्फा'Image Credit : Instagram06 / 06

इतने करोड़ में बनी है 'अल्फा'

आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनी फिल्म 'अल्फा' को बनाने के लिए मेकर्स ने कथित तौर पर 80 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यह फिल्म अब 3 जुलाई को बड़े परदे पर रिलीज होगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!