वर्ल्ड सिनेमा

ग्रैमी अवॉर्ड 2026: लेडी गागा और केंड्रिक लैमर ने जीते अवॉर्ड्स, यहां देखिए फुल विनर्स लिस्ट

Grammy Awards 2026: ग्रैमी अवॉर्ड 2026 का आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ अमेरिका के लॉस एजिल्स के Crypto.com एरिना में किया गया। लेडी गागा से लेकर केंड्रिक लैमर ने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए। तो चलिए ग्रैमी अवॉर्ड 2026 (Grammy Awards 2026) के विनर्स की फुल लिस्ट पर डालें एक नजर...

Image

Grammy Awards 2026

Grammy Awards 2026: 68वें ग्रैमी अवॉर्ड 2026 का आयोजन अमेरिका के लॉस एजिल्स के Crypto.com एरिना में 1 फरवरी से शुरू हो गया है। इसने ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक बड़े ही शानदार तरीके से जश्न मनाया। ट्रेवर नोआ ने इस सेरेमनी को होस्ट किया, जिसमें म्यूजिक में विविधता, इनोवेशन और कल्चरल इम्पैक्ट का जश्न मनाया गया। केंड्रिक लैमर को नौ नॉमिनेशन मिले थे। उन्होंने कई अवॉर्ड जीते। वहीं दूसरी ओर लेडी गागा को सात कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। उन्होंने इस साल अवॉर्ड्स में खूब धमाल मचाया। बैड बनी ने एल्बम ऑफ द ईयर जीतकर इतिहास रच दिया। यह लैटिन म्यूज़क के लिए एक बहुत बड़ा पल था। के-पॉप ने भी अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता। तो चलिए विनर्स की फुल लिस्ट पर डालें एक नजर...

यहां देखिए 68वें ग्रैमी अवॉर्ड 2026 के विनर्स की फुल लिस्ट:

एल्बम ऑफ द ईयर: बैड बनी – डेबी तिरार मास फोटोस

रिकॉर्ड ऑफ द ईयर: केंड्रिक लैमर और SZA – लूथर

सॉन्ग ऑफ द ईयर: लेडी गागा – अब्राकाडाबरा

बेस्ट न्यू आर्टिस्ट: ओलिविया डीन

बेस्ट पॉप वोकल एल्बम: लेडी गागा – मेहेम

बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस: सबरीना कारपेंटर – मैनचाइल्ड

बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस: सिंथिया एरिवो और एरियाना ग्रांडे – डिफाइंग ग्रेविटी

बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक एल्बम: FKA ट्विग्स – EUSEXUA

बेस्ट डांस पॉप रिकॉर्डिंग: लेडी गागा – अब्राकाडाबरा

बेस्ट रॉक एल्बम: लिंकिन पार्क – फ्रॉम ज़ीरो

बेस्ट रॉक परफॉर्मेंस: यंगब्लड – चेंजेस (लाइव फ्रॉम विला पार्क)

बेस्ट अल्टरनेटिव म्यूज़िक एल्बम: टायलर, द क्रिएटर – DON’T TAP THE GLASS

बेस्ट रैप एल्बम: केंड्रिक लैमर – GNX

बेस्ट रैप परफॉर्मेंस: डोएची – एंग्जायटी

बेस्ट मेलोडिक रैप परफॉर्मेंस: केंड्रिक लैमर और SZA – लूथर

बेस्ट R&B परफॉर्मेंस: केहलानी – आफ्टर आवर्स

बेस्ट R&B एल्बम: लियोन थॉमस – MUTT

विज़ुअल मीडिया के लिए लिखा गया बेस्ट सॉन्ग: KPop डेमन हंटर्स से गोल्डन (EJAE, ऑड्रे नूना, और री अमी द्वारा परफॉर्म किया गया)

बेस्ट म्यूजिक फिल्म: स्टीवन स्पीलबर्ग – म्यूज़िक बाय जॉन विलियम्स (अपना EGOT स्टेटस पूरा करते हुए)

बेस्ट ऑडियो बुक, नरेशन और स्टोरीटेलिंग: द दलाई लामा

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article