वर्ल्ड सिनेमा

EXCLUSIVE: जोश हचर्सन ने 'फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज 2' की रिलीज से पहले रिवील की स्टोरी, कहा- 'माइक बस एक नॉर्मल...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 4, 2025, 12:38 PM IST

Josh Hutcherson Zoom Interview: हॉलीवुड के फेमस स्टार जोश हचर्सन (Josh Hutcherson) ने अभी हाल ही में Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान जोश हचर्सन ने अपनी अपकमिंग फिल्म फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज 2 (Five Nights at Freddy's 2) को लेकर बात की। उन्होंने इस दौरान कहा कि...

Image

Image Source: IMDb

Josh Hutcherson Zoom Interview: हॉलीवुड के जाने-माने स्टार जोश हचर्सन (Josh Hutcherson) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों के लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। जोश हचर्सन की अपकमिंग फिल्मों से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। इन सब के बीच जोश हचर्सन ने Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान जोश हचर्सन अपनी अपकमिंग फिल्म फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज 2 (Five Nights at Freddy's 2) को लेकर बात करते नजर आए। जोश हचर्सन का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं जोश हचर्सन ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या बोला है।

जोश हचर्सन ने खोला ये राज

एक्टर जोश हचर्सन एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह जोश हचर्सन का Zoom को दिया इंटरव्यू है, जो काफी चर्चा में बना हुआ है। Zoom के साथ एक्सक्लूसिव चैट में जोश हचर्सन ने खुलासा किया कि पहली फिल्म में माइक और एबी को जो कुछ भी झेलना पड़ा, उसके बाद माइक बस एक नॉर्मल लाइफ वापस चाहता है। उन्होंने कहा कि 'वो एबी को कुछ स्थिरता देना चाहता है, अपनी दुनिया में अपनी जगह तलाश रहा है और बस एक बार चीजें शांत रहें, इसकी चाहत है लेकिन फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज की दुनिया में ऐसा होता कहां है। वो उनके साथ जो हुआ, उसका सारा ट्रॉमा कंधों पर लादे घूम रहा है और सीधे उसका सामना करने की बजाय, वो 'फेक इट टिल यू मेक इट' वाला तरीका अपना रहा है। बेशक, वो कभी काम नहीं आता, और सब कुछ उसे फिर से पकड़ लेता है।' फिल्म को लेकर हुए इस खुलासे ने लोगों को 'फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज 2' के लिए और बेताब कर दिया है।

कब रिलीज होगी 'फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज 2'

एक्टर जोश हचर्सन की फिल्म फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज 2 इसी महीने यानी 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में जोश हचर्सन के साथ एलिजाबेथ लेल, पाइपर रुबियो और मैथ्यू लिलार्ड भी अहम रोल में हैं। जोश हचर्सन के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article